फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jail me hue atyachar, 2019 me lenge bdla

जेल में हुए अत्याचार, 2019 में लेंगे बदला

Fri, 28 Sep 2018 02:47 AM IST
amarujala
amarujala Updated Fri, 28 Sep 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
jail me hue atyachar, 2019 me lenge bdla
meerut - फोटो : meerut
 छह माह से जेल में बंद पूर्व बसपा विधायक योगेश वर्मा रासुका हटने के बाद जेल से रिहा होकर दिल्ली एम्स से इलाज कराने के बाद बृहस्पतिवार को पल्लवपुरम फेज एक स्थित अपने आवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि षड़यंत्र के तहत भाजपाइयों ने उन्हें जेल भिजवाया और रासुका लगर्वाई। उच्च न्यायालय ने उन्हें रिहा कर दिया।
विज्ञापन

 एम्स से लौटते वक्त दिल्ली से लेकर मोदीपुरम तक पूर्व विधायक का जगह-जगह बसपा समर्थकों ने स्वागत किया। हाईवे पर बैंडबाजों ढोल नगाड़ों एवं आतिशबाजी के साथ घर पहुंचने पर पूर्व विधायक का स्वागत किया गया। समर्थकों से मिलने के बाद पूर्व विधायक ने अपने आवास पर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि 2 अप्रैल को दलितों का जिस तरह से उत्पीड़न किया गया उसका बदला 2019 के चुनाव में समाज लेगा। इस बार बसपा सुप्रीमो मायावती प्रधानमंत्री बनेंगी। जिन अधिकारियों ने उनका और दलित समाज का उत्पीड़न किया है उन अधिकारियों को सबक सिखाने का काम किया जाएगा। भाजपा नेताओं के इशारे पर उनका उत्पीड़न किया गया। अभी भी दलित समाज के लोग जेलों में बंद है। उन्हें बाहर निकालने की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी ने उन्हें मौका दिया तो वह चुनाव में उतरेंगे और भाजपाइयों को सबक सिखाएंगे। आरोप लगाया कि जब से उनकी पत्नी सुनीता वर्मा महापौर बनी है तब से भाजपा सरकार उनका उत्पीड़न करने में लगी हुई है। जिस जनता ने उनकी पत्नी को महापौर चुना वह उस शहर में  दंगा क्यों कराएंगे। इस दौरान सुनीता वर्मा, तुषार वर्मा, राजन वर्मा, संदीप, प्रदीप, राजेंद्र पनवाडी, अमित शर्मा, पवन वर्मा, दीपक वर्मा, मोनू, सोनू, आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन

प्रतिमा पर किया माल्यार्पण  
पल्हैड़ा चौराहे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने माल्यार्पण किया। पल्हैड़ा चौराहे पर पहुंचने पर सचिन पल्हैड़ा, पार्षद प्रदीप पल्हैड़ा और इस्लाम पल्हैड़ा ने बैंडबाजों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस्लाम ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। सर्वसमाज के लोगों ने पूर्व विधायक को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर जाम लगा
हाईवे पर कार्यकर्ताओं ने योगेश वर्मा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। व्यवस्था सुचारु करने में पुलिस के पसीने छूट गए। उन्होंने कहा कि समाज के लिए वह छह माह तो क्या छह साल के लिए भी जेल जाने को तैयार हैं। खड़ौली चौपला, शोभापुर, दायमपुर चौपला, श्रद्धापुरी फेज 2 के सामने विधायक के समर्थक, कार्यकर्ताओं ने योगेश वर्मा का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। पूर्व पार्षद प्रमोद खड़ौली, पार्षद पति जनरेल मसंद, पार्षद महेशपाल, नवाब सिंह लखवाया, कुक्कू, मनीष लखवाया, विजय पठानपुरा, बब्बू रामपुर पावटी, उमेश जाटव, अरुण जाटव, इरफान मलिक, राजेश कुमार, बंटी जाटव, राजपाल जाटव आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व परतापुर तिराहे पर महानगर अध्यक्ष कांति प्रसाद, नवाब सिंह लखवाया, आदेश त्यागी, मसूर उल इस्लाम, राजकुमार जाटव, चतर सिंह जाटव, यशपाल सिंह, कोआर्डिनेटर मुरारीलाल केन आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed