फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jagadguru Rambhadracharya will narrate Shri Ram Katha in Meerut

जगदगुरू रामभद्राचार्य मेरठ में सुनाएंगे श्रीराम कथा

Wed, 03 Sep 2025 06:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 06:42 PM IST
विज्ञापन
Jagadguru Rambhadracharya will narrate Shri Ram Katha in Meerut
मेरठ..कनवाज़िल..आगामी दिनोंर होने वालो रामभद्रचार्य की कथा के बारे में सूरजकुंड केशव भवन में प्र
- दिव्य शक्ति ट्रस्ट की ओर से भामाशाह पार्क में 8 से शुरू होगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य 8 से 16 सितंबर तक मेरठ के भामाशाह पार्क में श्रीराम कथा का गुणगान करेंगे। इसके लिए पांच सितंबर को भूमि पूजन किया जाएगा और आठ सितंबर को कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा का आयोजन दिव्य शक्ति ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा है।

यह जानकारी बुधवार को ट्रस्ट की सदस्य व भाजपा नेत्री कादम्बरी कौशिक, एडवोकेट दीपमाला सहित अन्य सदस्यों ने केशव भवन में हुई पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि कथा के लिए भूमि पूजन का मुहूर्त पांच सितंबर का निकला है। इसके बाद आठ सितंबर को सुबह 9 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें काफी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी। मनोज सिंघल ने बताया कि कथा के लिए सुरक्षा व्यवस्था के भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन और प्रशासनिक अधिकारियों को भी कथा को लेकर अवगत करा दिया गया है। बारिश के मौसम को ध्यान में रखते भी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस मौके पर साधना शर्मा, मंजू चौधरी, आशा चौधरी, पवन कुमार, अशोक शर्मा, एसके शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed