{"_id":"60fb2c7b8ebc3e5856459293","slug":"jaam-on-rohta-road-because-dust-on-road-meerut-news-mrt5487379163","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले से निकाली गई मिट्टी ने रोक दिया रोहटा रोड का यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले से निकाली गई मिट्टी ने रोक दिया रोहटा रोड का यातायात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकेदार की लापरवाही से जाम हुआ रोहटा रोड
मेरठ। रोहटा रोड पर गगन एंक्लेव के बाहर बनवाए जा रहे नाले से निकाली गई गंदगी और मिट्टी सड़क पर डाल दी गई। दुपहिया वाहन चालक फिसलते रहे। यातायात बाधित होने से लंबा जाम लग गया। नाला निर्माण के लिए रोके गए पानी से कॉलोनी में जलभराव हो गया। लोगों को मुश्किलें झेलनी पड़ी।
नगर निगम गगन एंकलेव के सामने नाला निर्माण करा रहा है। ठेकेदार ने शुक्रवार को नाला बनाने के जेसीबी से खोदाई कराकर मिट्टी सड़क पर डाल दी। बारिश होने के कारण मिट्टी और गंदगी सड़क पर फैल गई। मार्ग की एक साइड बंद हो गई, जिसके दूसरी साइड में जाम लगा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार ने लापरवाही बरती है। खोदाई के साथ ही मिट्टी उठान की व्यवस्था की जानी चाहिए थी। इसके अलावा कार्य रात में या फिर शनिवार और रविवार को कराया जा सकता था। सावधानी बरतने से यातायात प्रभावित होने से बच जाता।
पार्षद डिंपल चौधरी का कहना है कि ठेकेदार लापरवाही से काम कर रहा है। सड़क पर मिट्टी से फिसलन हो गई है, साथ ही गगन एंक्लेव में जलभराव हो गया है। उधर, नगर निगम के चीफ इंजीनियर यशवंत कुमार का कहना है कि शनिवार को नाला निर्माण की जांच कराई जाएगी।