फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ITI students will make oxygen concentrator in Meerut

दूर होगी किल्लत : आईटीआई साकेत पहुंचे अमेरिका की आॅक्सीजन कंस्ट्रेटर निर्माता कंपनी के अधिकारी

Sun, 30 May 2021 03:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 30 May 2021 03:01 PM IST
सार

प्रधानाचार्य पीपी अत्री ने बताया कि संस्थान में ऑक्सीजन कन्संट्रेटर तैयार होंगे तो कम कीमत पर उपलब्ध हो सकेंगे।

विज्ञापन
ITI students will make oxygen concentrator in Meerut
meerut news - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की कमी से सैकड़ों लोगों की जान चली गई। ऐसे में मेरठ के साकेत आईटीआई की इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट कमेटी ने सकारात्मक कदम आगे बढ़ाए हैं, जिससे भविष्य में जनता को ऑक्सीजन की कमी से जूझना न पड़े। अब आईटीआई के छात्र ऑक्सीजन कन्संट्रेटर तैयार करेंगे। 

विज्ञापन


आईटीआई के इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट कमेटी (आईएमसी) के चेयरमैन व कारोबारी विवेक कोहली ने बताया कि ऑक्सीजन कन्संट्रेटर के लिए अमेरिका की एक कंपनी से करार हुआ है। रविवार को राजकीय औद्योगिक शिक्षण संस्थान साकेत में ऑक्सीजन कन्संट्रेटर अमेरिका की निर्माता कम्पनी के अधिकारी माहेर दाउदी निरीक्षण करने पहुंचेे। उन्होंने एक सेमिनार को भी सम्बोधित किया। राजकीय औद्योगिक शिक्षण संस्थान के मैनेजमेंट कमेटी अध्यक्ष विवेक कोहली के प्रयासों से एक बड़ी पहल की गई है।
विज्ञापन


विवेक कोहली ने कहा पहले फेज में 15 सौ ऑक्सीजन कन्संट्रेटर बनाने का लक्ष्य है। जबकि जून महीने के अंत तक 10 से 20 हजार मशीन तैयार करेंगे। कहा ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों ने दिल झंकझोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कदम से लोगों को सस्ते में ऑक्सीजन मिले और भविष्य में ऑक्सीजन की कमी से किसी की मृत्यु न हो। इसी लक्ष्य के साथ ये पहल की जा रही है। स्पोर्ट्स कारोबार की तरह मेरठ के उद्यमियों से ऑक्सीजन कन्संट्रेटर तैयार करने का प्रस्ताव रखेंगे। ताकि 50 हजार से ज्यादा मशीनें जल्द से जल्द तैयार कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed