फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   It will rain till September ... cold will come soon

सितंबर तक होगी बारिश... जल्द आएगी ठंड

Fri, 28 Aug 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
It will rain till September ... cold will come soon

मोदीपुरम (मेरठ)। इस बार मानसूनी बारिश सितंबर के अंत तक हो सकती है। ठंड का असर भी ज्यादा और जल्दी नजर आने की संभावना है। ला-नीनो के प्रभाव के कारण मौसम में यह बदलाव नजर आएंगे। ऐसा मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है। ला-नीनो के कारण ही इस बार देश में सामान्य से ज्यादा बारिश हो रही है। हालांकि वेस्ट यूपी में बारिश सामान्य ही रही है।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रशांत महासागर में सितंबर-अक्तूबर से ला-नीनो असर दिख सकता है। इसके प्रभाव से सितंबर में ज्यादा बारिश हो सकती है। एल-नीनो व ला-नीनो मानसून का रुख तय करने वाली समुद्रीय घटनाएं हैं। दोनों स्थितियां हवा के विषम बर्ताव के चलते सतह का तापमान बदलने से पैदा होती हैं।
विज्ञापन


एल-नीनो में हवा कमजोर पड़ जाती हैं और गर्माहट पैदा करती है, जबकि ला-नीनो इसके विपरीत स्थिति होती है। दोनों ही स्थितियां मौसम को प्रभावित करती हैं। एल-नीनो की स्थिति में भारत में मानसून अनियमित हो जाता है और सूखा पड़ता है। ला-नीनो स्थिति पैदा होने से अगस्त के बचे हुए दिन और सितंबर में भारी बारिश के आसार हैं। यह भारत में सर्दियों को भी प्रभावित कर सकता है। इसकी वजह से उत्तर-दक्षिण में कम दबाव का क्षेत्र बनता है और साइबेरियाई हवा यहां पहुंच जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देशभर में सामान्य से ज्यादा हुई बारिश
कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 25 अगस्त तक पूरे भारत में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। उत्तर पूर्वी भारत में सामान्य से 24 फीसदी ज्यादा, मध्य भारत में 15 प्रतिशत ज्यादा, दक्षिण भारत में 24 प्रतिशत ज्यादा और उत्तर पूर्वी भाग में सामान्य से 14 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

मौसम में आ रहा परिवर्तन
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि मौसम में लगातार बदलाव दिखाई दे रहा है। लगातार प्रदूषण बढ़ने से भी मौसम प्रभावित हो रहा है। ग्लेशियर भी पिघल रहे हैं। मौसम में लगातार बदलाव सही नहीं है।


अभी और होगी बारिश
कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मौसम पर ला नीनो का असर दिखने के कारण सितंबर के अंतिम सप्ताह तक बारिश हो सकती हे। वेस्ट यूपी को छोड़ दें तो अन्य सभी जगह पर सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। इस बार सर्दी में भी बदलाव के आसार हैं। अभी तीन चार दिन अच्छी बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed