फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   It took two hours to cover the distance of 25 kilometers.

Meerut News: 25 किलोमीटर की दूरी तय करने में लग गए दो घंटे

Mon, 30 Dec 2024 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
It took two hours to cover the distance of 25 kilometers.
मेरठ/मोदीपुरम। वीकेंड पर रविवार की छुट्टी और पहाड़ों की ओर से लौट रहे वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण एन-58 पर परतापुर से लेकर सिवाया टोल प्लाजा तक बार-बार लंबा जाम लगता रहा। टोल प्लाजा से होकर 42 हजार वाहन गुजरे। इसके चलते इस टोल से लेकर शहर के दूसरी ओर परतापुर तक करीब 25 किलोमीटर की दूरी तय करने में दो घंटे तक लग गए। सामान्य यातायात होने पर इतनी दूरी तय करने में आधा घंटे का ही समय लगता है।
विज्ञापन

क्रिसमस की छुटिट्यों के बाद से काफी संख्या में लोग देहरादून, मसूरी, मनाली, ऋषिकेश सहित अन्य जगहों के लिए रवाना हुए। इनमें रास्ते बंद होने से अधिकतर लौट रहे हैं तो अन्य सैलानी मार्ग खुलने की उम्मीद में रवाना हो रहे हैं। वहीं, रविवार का अवकाश होने के कारण भी हाईवे से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इसके चलते सुबह दस बजे के बाद दोपहर तक और शाम सात बजे के बाद रात दस बजे तक कई बार जाम के हालात बने। इसमें वाहन लंबी कतारों में फंसे रहे।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस व थाना पुलिस जाम खुलवाने में जुटी रही, मगर जाम खुलने में काफी समय लगा। टोल प्लाजा पर रिवर्स लाइन भी चलानी पड़ी। टोल के सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान ने बताया कि इन दिनों सैलानी काफी संख्या में पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं। इस कारण वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की स्थिति बन रही है। वहीं, शहर में दिल्ली रोड, बागपत रोड, टीपी नगर चौराहा, मलियाना पुल, परतापुर सहित अन्य क्षेत्रों में भी बार-बार जाम लगता रहा और वाहन फंसते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed