फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   It is very important for the police to be equipped with forensic and scientific approach: Dr. Rajendra

पुलिस को फॉरेंसिक व वैज्ञानिक दृष्टिकोण से लैस होना बहुत जरूरी: डॉ.राजेंद्र

Thu, 03 Jul 2025 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
It is very important for the police to be equipped with forensic and scientific approach: Dr. Rajendra
मेरठ। पुलिस लाइन में 68वीं अंतरजनपदीय वैज्ञानिक अनुसंधान एवं पुलिस फोटोग्राफी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। तीन दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में 39 प्रतिभागियों ने भाग लिया है। मुख्य अतिथि डॉ राजेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस को फॉरेंसिक व वैज्ञानिक दृष्टिकोण से लैस होना जरूरी है।
विज्ञापन

बुधवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने किया। प्रतियोगिता में मेरठ जोन के मेरठ, सहारनपुर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, बागपत, शामली, हापुड़ व मुजफ्फरनगर से आए 39 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ अपनी तकनीकी दक्षता एवं वैज्ञानिक कार्यकुशलता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का समापन चार जुलाई को होगा। एसपी क्राइम ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रतिभागी ने विधि विज्ञान विषयक लिखित परीक्षा, घटनास्थल का वैज्ञानिक निरीक्षण, हुलिया वर्णन, साक्ष्य की लेबलिंग- पैकेजिंग एवं फॉरवर्डिंग तथा क्राइम रूल्स एंड प्रोसीजर पर आधारित लिखित परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

विधि विज्ञान प्रयोगशाली निवाड़ी, गाजियाबाद के उप निदेशक डॉ राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिस कर्मियों की वैज्ञानिक एवं फॉरेंसिक क्षमताओं को विकसित करना, जांच कार्य को तकनीकी दृष्टिकोण से सुदृढ़ बनाना तथा अपराध स्थल पर साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया को और अधिक वैज्ञानिक बनाना है। ऐसी प्रतियोगिताएं पुलिसकर्मियों को अत्याधुनिक तकनीकी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार करती हैं। निर्णायक मंडल में डाॅ. राजेन्द्र सिंह, वैज्ञानिक अधिकारी डाॅ. विपिन अशोक, नरेश सिंह, रामवीर सिंह शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed