फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   It is important to maintain time: Pranmya Sagar Muniraj

समय रहते संभलना जरूरी : प्रणम्य सागर मुनिराज

Sun, 28 Feb 2021 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
It is important to maintain time: Pranmya Sagar Muniraj
समय रहते संभलना जरूरी : प्रणम्य सागर मुनिराज
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ के 12वें दिन शनिवार को विधानाचार्य सुदीप शास्त्री ने मांगलिक मंत्रों से क्रियाओं का शुभारंभ किया।
भक्तामर विधान पाठ में शनिवार को गुरुवर 108 प्रणम्य सागर मुनिराज ने कहा कि समय रहते संभलना जरूरी है। हम प्राय: कहते हैं कि हम समय काट रहे हैं। मगर यह भी याद रखना है कि तुम समय नहीं काट रहे, समय हर पल तुम्हें काट रहा है। हर बीतता हुआ समय तुम्हारी आयु घटा रहा है। इसलिए समय काटने से अच्छा है कि उसका सदुपयोग करो। समय को धर्म साधना में लगाकर सार्थक बनाएं।
विज्ञापन

स्वर्ण कलश से अभिषेक करने का सौभाग्य चमनलाल जैन को मिला। दीप प्रज्ज्वलन निशा जैन, उषा जैन ने किया। सुनीता दीदी ने शांतिधारा का उच्चारण किया। देव-शास्त्र-गुरु व आदिनाथ भगवान की पूजा के बाद तीर्थंकरों को 48 अर्घ्य चढ़ाए गए। 121 परिवारों की ओर से विधान का आयोजन कराया गया। विधान का विसर्जन आशू जैन, रंजीता जैन व सिद्धि जैन ने किया। पंच परमेष्ठी की आरती का दीप प्रज्ज्वलन सलिल जैन ने किया। आदिनाथ भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन अर्चना जैन मंजरी, चौबीसों भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन विजय कुमार जैन, संजय जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष विनोद जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, सह संयोजक मोतीलाल जैन, सतेंद्र कुमार जैन एडवोकेट, जीवेंद्र जैन, अजीत प्रसाद जैन, वीरेंद्र जैन एडवोकेट, अभय कुमार जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed