फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   It is important for the society to be united: Bhaiya Das Maharaj

समाज को एकजुट होना जरूरी : भैया दास महाराज

Sun, 08 Feb 2026 08:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
It is important for the society to be united: Bhaiya Das Maharaj
गांव कैथवाड़ी में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में मौजूद स्वयं सेवक। संवाद
कैथवाड़ी गांव में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। विकास खंड के कैथवाड़ी गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने समाज की वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की दिशा को लेकर गहन विचार-विमर्श किया।
बरनावा गुरुकुल आश्रम से अरविंद्र शास्त्री के साथ पहुंचे महामंडेलश्वर भैया दास महाराज ने कहा कि आज के समय में समाज को एकजुट होना जरूरी है। संघ जाति प्रथा का विरोध करते हुए सभी को साथ लेकर चलने की बात करता है। संघ राष्ट्रवाद व देश भक्ति की भावना के साथ देश में एकता व अखंडता के लिए काम करता रहा है। उन्होंने जातपात से हटकर प्रभु श्रीराम के चरणों में रहने के प्रति जागरूक किया। संचालन एडवोकेट नरेश त्यागी ने किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में योग ही ऐसा माध्यम है जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आत्मिक रूप से सशक्त बनाता है। स्वयंसेवकों को गांव-गांव संपर्क बढ़ाने, सेवा बस्तियों में कार्य करने और शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। अध्यक्षता मूलचंद त्यागी और संचालन एडवोकेट नरेश त्यागी ने किया। इस मौके पर मनेंद्रपाल पाल सिंह, मोहन गुर्जर, श्रवण सिवाच, संजय त्यागी, नरेंद्र त्यागी, पवन त्यागी, प्रदीप गुप्ता, बॉबी शर्मा, विजय शर्मा, विक्रम शास्त्री, रजनीश, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।

गांव कैथवाड़ी में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में मौजूद स्वयं सेवक। संवाद

गांव कैथवाड़ी में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में मौजूद स्वयं सेवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed