फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Israel-Iran War: Missile fell on hotel and entire Dubai was shaken, people of Meerut stranded in Gulf

Israel-Iran War: होटल पर गिरी मिसाइल और दहल गया पूरा दुबई, खाड़ी देशों में फंसे मेरठ के लोग, परिवार सहमे

Sun, 01 Mar 2026 12:21 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 01 Mar 2026 12:21 PM IST
सार

Meerut News: ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत की खबर ने खाड़ी देशों में टेंशन को बढ़ा दिया है। वहीं दुबई, ईरान और इजराइल में काम करने गए मेरठ के लोगों के परिजन भी परेशान हैं। वे वीडियो कॉलिंग -व्हाट्सएप पर वॉइस नोट के जरिए अपनों के संपर्क में हैं। 

विज्ञापन
Israel-Iran War: Missile fell on hotel and entire Dubai was shaken, people of Meerut stranded in Gulf
दुबई में कई जगह ईरान का मिसाइल हमला - फोटो : X-@nexta_tv

विस्तार

ईरान-इजराइल युद्ध से मेरठ के कई परिवारों की रातों की नींद उड़ गई है। ईरान की ओर से दुबई सहित कई देशों पर किए गए मिसाइल हमले लोग अपनों की सलामती को लेकर चिंतित हो उठे हैं। दुबई और ईरान में नौकरी-व्यापार करने वालों के परिजन युद्ध के हालात को लेकर चिंता में डूब गए हैं।
विज्ञापन

 

युद्ध ने दुबई को पूरी तरह दहला दिया। लिसाड़ी गेट, शास्त्रीनगर और कोतवाली क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग दुबई में नौकरी और व्यापार करते हैं। जैसे ही हमले की खबर सोशल मीडिया पर फैली, मेरठ में रह रहे परिजनों ने फोन खड़खड़ाने शुरू कर दिए। लोग लगातार फोन और व्हाट्सएप के जरिए वहां का हाल जानने की कोशिश कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबई में रहने वाले शहर के सॉफ्टवेयर इंजीनियर सैयद तबरेज अहमद शाह ने हमले के बाद की भयावहता फोन पर बयां की। परिजनों को उन्होंने बताया कि हवाई हमले के चलते सभी नागरिक उड़ानें वहां स्थगित कर दी गई हैं। सभी को घर में रहने की सलाह दी गई है। इसी तरह ईरान में भी मेरठ के लोग हैं। 
 
विज्ञापन

सराफा निवासी आशुतोष ने बताया कि पुराने शहर के ही 80 से अधिक युवा इजराइल में नौकरी, पढ़ाई और कारोबार कर रहे हैं। ईरान में मेरठ कई शिया परिवार भी है। इसमें एक चौड़ा कुंआ और दूसरा जैदी फार्म सोसायटी निवासी परिवार वहां रह रहा है। इसी तरह दुबई में भी मेरठ के सैकड़ों की संख्या में हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोग काम कर रहे हैं।
 

दुबई में रह रहे फरहत के भाई रफत ने हमले की जानकारी मिलते ही तुरंत वीडियो कॉल कर हाल जाना। फरहत ने बताया कि डर का माहौल बना हुआ है। वहीं, अब्दुल के भाई आस मोहम्मद का कहना है कि वह दुआएं मांग रहे हैं कि सब ठीक रहे। ऐसे ही शारिक और नदीम जैसे कई युवाओं के परिजन भी मोबाइल स्क्रीन से चिपके हुए हैं। 
 

शारिक ने अपने परिवार को व्हाट्सएप पर वॉइस नोट भेजकर धैर्य रखने को कहा, लेकिन कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले उनके माता-पिता की चिंता कम नहीं हो रही है। परिजनों का कहना है कि टीवी पर चल रही फुटेज देखकर वह सहम जा रहे हैं। वह अल्लाह से दुआ कर रहे हैं कि हालात जल्द सामान्य हों और उनके अपने सलामत घर लौट आएं।
 

बेटी ने बताया-होटल पर गिरी मिसाइल, दहल गया था शहर
मेरठ के सूर्या पैलेस निवासी एक परिवार की पुत्री का विवाह दुबई में हुआ है। उन्होंने अपना नाम न खोलते हुए बताया कि परिवार सुरक्षित है। वैश्य समाज से जुड़े एक परिवार की बेटी ने बताया कि होटल पर गिरी मिसाइल ने पूरे शहर को दहला दिया। धमाका इतना जबरदस्त था कि हर कोई घबरा गया। हर कोई खौफ में है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed