फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Irregularities in the construction of Kheda-Pali road, CDO found flaws

Meerut News: खेड़ा-पाली मार्ग के निर्माण में बरती अनियमितता, सीडीओ को मिली खामी

Wed, 09 Apr 2025 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Irregularities in the construction of Kheda-Pali road, CDO found flaws
सरधना। खेड़ी पाली सड़क निर्माण का निरीक्षण करने पहुंची सीडीओ नुपुर गोयल व लोक निर्माण विभाग की 
सरधना। खेड़ा-पाली सड़क मार्ग के निर्माण में अनियमितता को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत किए जाने के मामले में सीडीओ ने सड़क का निरीक्षण किया। जांच में निर्माण कार्य सही नहीं पाया गया। नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड द्वारा पाली से खेड़ा तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण करीब दो सप्ताह पहले शुरू हुआ था। शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार ने बताया कि निर्माण के दौरान सड़क का चौड़ीकरण नहीं किया गया। साथ ही मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री का प्रयोग नहीं किया गया। जबकि करीब 15 लाख रुपये की लागत से विशेष मरम्मत के अंतर्गत गांव खेड़ा से पाली तक सड़क का निर्माण कराया गया है। सड़क की फिनिशिंग सही नहीं होने पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने लोक निर्माण विभाग की तकनीकी टीम के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया। सड़क में प्रथम दृष्टया निर्माण कार्य सही नहीं पाया गया। इसके लिए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही सड़क परियोजनाओं में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों और अभियंताओं की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। निर्माण विभाग ने अपने-अपने विभागीय अभियंताओं को निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग विनोद कुमार, सहायक अभियंता प्रांतीय खंड अंकित कुमार एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed