फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   IPL Sugar Mill and Sugarcane Society conducted a tree plantation drive.

Meerut News: आईपीएल शुगर मिल व गन्ना समिति ने किया पौधरोपण

Thu, 16 Jul 2026 07:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
IPL Sugar Mill and Sugarcane Society conducted a tree plantation drive.
दौराला - आईपीएल चीनी मिल में पौधारोपण करते। स्रोत : स्वयं
दौराला। आईपीएल चीनी मिल सकौती और गन्ना समिति सकौती टांडा के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत समिति परिसर में छायादार और फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक संदीप पंवार ने कहा कि पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने और धरती पर हरित आवरण बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़कर प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सुधीर कुमार ने किसानों से स्थानीय जलवायु के अनुरूप नीम, पीपल, बरगद, जामुन और आम जैसे देसी पौधे लगाने की अपील की। इस दौरान सचिव मुकेश कुमार पांडेय, करनपाल सिंह, अवधेश, जितेंद्र, विकेंद्र, अमित, बृजेश, प्रतीक, राहुल, अवधेश, आदेश, अमरजीत, संदीप, प्रमोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed