फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   IPL Auction: Money will be showered on Meerut players, know what is the base price of which player

IPL Auction: मेरठ के खिलाड़ियों पर होगी धनवर्षा, जानें किस प्लेयर का कितना है बेस प्राइस

Sat, 23 Nov 2024 08:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 23 Nov 2024 08:57 PM IST
सार

सऊदी अरब में दो दिन नीलामी होगी। 577 में से वेस्ट यूपी के 13 खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं। इनमें आठ खिलाड़ी मेरठ के हैं। खिलाड़ी और उनके परिजन बेसब्री के साथ खास घड़ी का इंतजार कर रहे हैं, जब उनकी बोली लगेगी।

विज्ञापन
IPL Auction: Money will be showered on Meerut players, know what is the base price of which player
आईपीएल नीलामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2025 को लेकर 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में खिलाड़ियों की बोली लगेगी। रविवार से इसकी शुरुआत होगी। नीलामी सूची में शामिल किए गए 577 में से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 13 खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं। इनमें आठ खिलाड़ी मेरठ के हैं। पहले दिन मेरठ के भुवनेश्वर कुमार और समीर रिजवी पर फ्रैंचाइजी के द्वारा बड़ा दांव लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन

पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से 8.4 करोड़ रुपये में खरीदे गए समीर और भुवनेश्वनर कुमार पर सबकी नजरें होंगी। मेरठ से तीन नए उभरते हुए खिलाड़ियों का नाम सूची में पहली बार शामिल हुआ। उनका नंबर सोमवार को आने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश क्रिकेट में लगातार वेस्ट यूपी के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। यही कारण है कि उनको यूपी की रणजी ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, अंडर 23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में लगातार जगह मिल रही है और खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं। सभी टीमों में मेरठ से 5 से अधिक खिलाड़ी शामिल हैं। मेरठ से इस बार भी तीन नए खिलाड़ियों तेज गेंदबाज विनीत पंवार, विजय कुमार और बाएं हाथ के बल्लेबाज रितुराज शर्मा का नाम पहली बार आईपीएल नीलामी सूची में शामिल हुआ है। 
 
विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार, समीर रिजवी, कर्ण शर्मा, शिवम मावी, प्रियम गर्ग इससे पहले भी कई बार आईपीएल का हिस्सा रह चुके हैं। इनका नाम भी सूची में शामिल है। पहले दिन मेरठ के समीर रिजवी, भुवनेश्वर कुमार, कर्ण शर्मा, कार्तिक त्यागी के नाम पर बोली लगेगी। वहीं गाजियाबाद के स्वास्तिक चिकारा, माधव कौशिक, नितिश राणा का नाम भी पहले दिन सामने आने की संभावना है।  पहली बार सूची में शामिल हुए सहारनपुर के तेज गेंदबाज आकिब, मेरठ के रितुराज, विनीत पंवार, विजय कुमार के नाम पर सोमवार को बोली लग सकती है।
 

खिलाड़ी और उनका बेस प्राइस

कर्ण शर्मा मेरठ  50 लाख
नितिश राणा नोएडा 1.5 करोड़
भुवनेश्वर कुमार मेरठ 2 करोड़
स्वास्तिक चिकारा गाजियाबाद 30 लाख
माधव कौशिक गाजियाबाद 30 लाख
प्रियम गर्ग मेरठ 30 लाख
शिवम मावी मेरठ गुजरात टाइटंस 75 लाख
आकिब सहारनपुर 30 लाख
विनीत पंवार मेरठ 30 लाख
विजय कुमार मेरठ 30 लाख
रितुराज शर्मा मेरठ 30 लाख

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed