फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Investigation of property worth crores started in the name of vicious criminal Nazakat

शातिर अपराधी नजाकत के नाम करोड़ों की संपत्ति की जांच शुरू

Wed, 30 Sep 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Investigation of property worth crores started in the name of vicious criminal Nazakat
शातिर अपराधी नजाकत के नाम करोड़ों की संपत्ति की जांच शुरू
विज्ञापन

मेरठ। पुलिस कस्टडी से पांच साल पहले फरार हुए शातिर अपराधी नजाकत उर्फ पप्पू तांत्रिक का पुलिस और एसटीएफ को अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने नजाकत के परिवार पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी कर ली है। नजाकत और उसकी पत्नी के नाम पर ब्रह्मपुरी क्षेत्र के अलावा देहात में करोड़ों रुपये की संपत्ति बताई गई है। पुलिस ने गोपनीय ढंग से इस अवैध संपत्ति की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर 2015 को तांत्रिक नजाकत को पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सुभाष अत्री का कहना है कि नजाकत पर 25 हजार का इनाम है। उस पर पूर्व में एक लाख के इनाम की संस्तुति भेजी जा चुकी है। नजाकत के खिलाफ अलग-अलग स्थानों पर 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

रसीदनगर निवासी नजाकत वर्ष 2013 में चर्चित बिलाल मर्डर केस का मुख्य आरोपी था। इससे पूर्व फूलबाग कॉलोनी में महामंडलेश्वर की हत्या में भी नजाकत का नाम चर्चाओं में आया था, लेकिन पुलिस ने उसे क्लीन चिट दे दी थी। पुलिस के मुताबिक, बिलाल हत्याकांड में जिसने पैरवी की, उसी की हत्या कर दी गई। रसीद नगर के यामीन की भी पैरवी के चलते हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि नजाकत का ब्रह्मपुरी क्षेत्र में बनिया वाला खेत के पास एक प्लॉट व एक मकान है। 500 गज की जमीन खत्ता रोड से सटी बताई गई है। बाईपास पर भी नजाकत की पत्नी के नाम जमीन है। खरखौदा क्षेत्र में कृषि भूमि की 50 बीघा से अधिक जमीन नजाकत की पत्नी के नाम पर है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

एसपी क्राइम रामअर्ज का कहना है कि जिन अपराधियों ने अपराध से जुड़कर अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की है, उन पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। नजाकत की संपत्ति की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed