फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Investigation of mobile will open the secret of Vatsal's murder

मेरठ: मोबाइल की जांच से खुलेगा वत्सल की हत्या का राज

Thu, 09 Feb 2023 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 09 Feb 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Investigation of mobile will open the secret of Vatsal's murder
सरधना। वत्सल त्यागी का फाईल फोटो।
सरधना। गांव महादेव में बीते वर्ष 17 अप्रैल को छात्र वत्सल की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस का मानना है कि जांच में छात्र को गोली मारकर हत्या करने के साक्ष्य मिले हैं। वत्सल के मोबाइल को जांच के लिए लैब भेजा गया है। उसकी चैट व मैसेज रिकवरी के बाद मामला स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन

महादेव निवासी वत्सल त्यागी पुत्र प्रदीप त्यागी बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। 17 अप्रैल 2022 की शाम अपने नलकूप पर गया था। वहीं पर उसका गोली लगा शव मिला था। वत्सल अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। नौ माह बाद भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। मामले में विवेचक ने आत्महत्या ठहराकर अंतिम रिपोर्ट लगा दी गई थी। पुलिस की लापरवाही की शिकायत परिजनों ने एसएसपी से शिकायत की थी।
विज्ञापन

एसएसपी ने मंगलवार को विवेचक को तलब किया। वत्सल के पिता प्रदीप त्यागी ने बताया कि गांव के ही गोल्डी व सौरभ पुत्र नरेन्द्र व अमित पुत्र रमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी पक्ष लगातार समझौते का दबाव बनाकर धमकी दे रहा है। विवेचक ने अंतिम रिपोर्ट में बताया कि वत्सल अपने नलकूप पर किसी लड़की से चैट कर रहा था। इसके बाद युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सीओ ब्रजेश कुमार सिंह का कहना है कि वत्सल के मोबाइल को जांच के लिए लैब भेजा गया है। चैटिंग व मैसेज की रिकवरी से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed