दुनिया में बजा डंका, अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमके वेस्ट यूपी के खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराधों को लेकर जुबां पर रहने वाला जिले का मिजाज अब बदल गया है। सुर्खियों में तो अब भी हैं, लेकिन अपराध नहीं। युवाओं की प्रतिभा के कारण। युवाओं ने अपने दम पर खेल जगत में मेहनत का लोहा मनवाया है। कुश्ती हो या बाक्सिंग...या हो फुटबॉल। इन सभी खेलों पर युवा तिगड़ी ने छाप छोड़ी है, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय फलक पर चमक बिखेर कर गांव, समाज के साथ जिले का मान बढ़ाया है।
जाने वाला आज, आने वाले कल की उम्मीदों को बयां कर रहा है। वर्ष 2017 युवाओं के लिए भी मुफीद रहा है। कैरियर के साथ खेल जगत में युवाओं ने प्रतिभा दिखाई है। मंसूरपुर के गांव पुरबालियान निवासी कुश्ती खिलाड़ी दिव्या सेन देश ही नहीं, विदेशी पहलवानों को भी पटखनी दी है। कुश्ती में दिव्या की प्रतिभा का विदेश तक में लोहा मना है। दक्षिण अफ्रीका में हुए कामनवेल्थ गेम में जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया। दिव्या ने कई पहलवानों को चित कर गोल्ड मेडल जीते हैं। उसकी प्रतिभा से गांव, परिवार के साथ समाज में लड़कियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। इसके अलावा यूक्रेन के मुक्केबाजों पर कामयाबी के पंच जड़ऩे वाली पीनना की बेटी झलक तोमर भी कम नहीं रही है। झलक तोमर को 24 घंटे में मिले पासपोर्ट के बाद अंतर्राष्ट्रीय जूनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में देश के लिए रजत जीतकर नाम रोशन किया है। बेटी की सफलता ने जिले के कंधों पर स्टार लगाए हैं। वहीं, मंसूरपुर के गांव सोंटा निवासी सुमित राठी ने कड़ा संघर्ष कर भारतीय जूनियर फुटबाल अंडर-19 की टीम जगह बनाई। फीफा वर्ल्ड कप में उसे स्टैंडबाई के तौर पर रखा गया, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सुमित के चयन से जिले का भी सम्मान बढ़ा है।
पढ़ें : कई विश्व रिकॉर्ड बना चुकी बाइकर ने बागपत की बेटियों को दिए ये गुर
कैरियर की पटरी पर दौड़े हजारों युवा
शहर-देहात के साथ कई अन्य जनपदों के युवा भी जिले में कैरियर की पटरी पर दौड़े हैं। युवाओं के लिए कराई गई सेना भर्ती में 30 हजार से अधिक युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से 2800 से अधिक चुने गए। सेना भर्ती में मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, धामपुर, चांदपुर, शामली, कैराना, कांधला, मुजफ्फरनगर, जानसठ, खतौली के युवाओं ने देश सेवा के लिए जोश दिखाया। सेना भर्ती में जिले से भी करीब 690 युवाओं की भर्ती की गई। भर्ती के लिए जिले में मिले माकूल व्यवहार और सहयोग के लिए सेना अफसरों ने खूब सराहना की।
सिर चढ़के बोला विराट-रणवीर का जादू
मौजूदा वर्ष में युवाओं के सिर पर भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह का जादू सिर चढ़के बोला है। फिल्मी सितारों और क्रिकेटरों के हेयर स्टाइल को अपनाने के लिए युवाओं में खूब होड़ रही है। फैशन की दुनिया में युवाओं का स्टाइल अलग रहा है। साथ ही महिला वर्ग में रानी पद्मावती, माधुरी दीक्षित, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ के साथ लडक़ों पर विराट कोहली, सलमान खान, रणवीर सिंह, शाहरुख खान के अलावा जॉन अब्राहम की बॉडी पर्सनाल्टी के साथ हेयर, ड्रेस स्टाइल भी खूब छाया रहा है। यहां तक शादी-समारोह में दुल्हा-दुल्हन के पहनावे भी फिल्मी सितारों का स्टाइल हावी रहा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/