फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Biker, who made many world records, gave these tricks to the dauthers

कई विश्व रिकॉर्ड बना चुकी बाइकर ने बागपत की बेटियों को दिए ये गुर

Tue, 26 Dec 2017 11:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 26 Dec 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
Biker, who made many world records, gave these tricks to the dauthers
बाइक राइडर पल्लवी फौजदार - फोटो : अमर उजाला

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से महिला समाख्या के तत्वावधान में महिलाओं को महिला हेल्प लाइन 181 और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूक किया। अमर उजाला की सहभागिता से चल रहे अभियान में गूंज संस्था का बाइक राइडर काफिला बागपत से होकर गुजरा। महिला समाख्या की शगुफ्ता यासमीन और बाइक राइडर पल्लवी फौजदार ने महिलाओं का डौला गांव में हौसला बढ़ाया। नुक्कड़ नाटक के जरिये महिलाओं को जागरूक किया।

विज्ञापन


मेरठ रोड से यह काफिला डौला गांव पहुंचा। महिला समाख्या के लखनऊ कार्यालय से पहुंची शगुफ्ता यासमीन ने डौला गांव में महिलाओं को उनके हकों के प्रति जागरूक किया। बेटियों की पढ़ाई का महत्व भी बताया। यही नहीं सहायता के लिए महिला हेल्प लाइन नंबर 181 के विषय में जागरूक किया। ग्रामीण महिलाओं ने यहां पहुंचे लोगों का अभिनंदन किया और पहल को सराहनीय बताया। लखनऊ से पहुंची टीम ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देकर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। बाइक रैली का नेतृत्व कर रही गूंज संस्था की पल्लवी फौजदार ने कहा  सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। ओलंपिक खेल ही नहीं एवरेस्ट पर भी महिलाओं ने तिरंगा फहराने का काम किया है। महिलाओं को उनके हक और बराबरी के लिए जागरूक किया। डौला से संस्था और बाइक राइडर्स बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पहुंचे और जागरूकता का संदेश दिया। यहां से बड़ौत, रमाला और ककड़ीपुर होते हुए शामली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


पढ़ें : बेटियों का साहस बढ़ाने मेरठ पहुंचा बाइकर पल्लवी का काफिला, बना चुकी हैं कई विश्व रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

पल्लवी बनीं महिलाओं के लिए प्रेरणा

Biker, who made many world records, gave these tricks to the dauthers
बाइक राइडर पल्लवी फौजदार का काफिला - फोटो : अमर उजाला

गूंज संस्था की प्रमुख आगरा की रहने वाली महिला बाइक राइडर पल्लवी फौजदार पिछले दो दशक से महिलाओं को जागरूक कर रही हैं। वह कहती हैं कि अभी तक महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए एक लाख किमी से अधिक दूरी बाइक रैली के माध्यम से तय कर चुकी हैं। इस वर्ष मीठे पानी की झील, विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत की राइडिंग भी की। इसकी ऊंचाई 18774 फुट है। अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इसी साल पल्लवी ने 19323 फुट ऊंचे मानव पास को फतह किया है।

ऐसे बागपत पहुंचा काफिला
महिला सशक्तिकरण के लिए चल रहा काफिला बुलंदशहर से शुरू हुआ। दादरी, गाजियाबाद, हापुड़ होते रविवार को मेरठ पहुंचा और सोमवार को बागपत पहुंच गया। काफिले में अमर उजाला की प्रतिनिधि मोनिका सचदेवा रही।

इन महिला राइडर्स ने लिया भाग
रोहिणी से मोनिषा, नोएडा से मोनिका सचदेवा, उत्तराखंड से ममता राना, चेन्नई से अनीता कृष्णन, नोएडा से सीमा सेठ, दिल्ली से सुजाता, जयपुर से तरुणा सिंह, गुवाहाटी असम से निर्मली और एन शर्मा, कोलकाता से कृष्णा सिंह और लखनऊ से चारु शामिल रही।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed