फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   international player uchit sherma says that if we will not found justice then we returen the madel to chiefminister

किस अंतरराष्ट्रीय वुशू खिलाड़ी ने कहा अगर न्याय नहीं मिला तो सीएम को वापस करूंगा सम्मान

Fri, 03 Jul 2020 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
international player uchit sherma says that if we will not found justice then we returen the madel to chiefminister
परिवार पर हमले के मामले में थाना प्रभारी से मिलकर कार्रवाई की मांग करते हुए उचित शर्मा। - फोटो : MAWANA
मवाना(मेरठ)। अंतरराष्ट्रीय वुशू खिलाड़ी उचित शर्मा परिवार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में थाना प्रभारी से मिले और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया सम्मान वापस करेंगे। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम अंतरराष्ट्रीय वुशू खिलाड़ी उचित शर्मा थाना प्रभारी सतीश कुमार से मिले। उन्होंने परिवार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं होने तथा थाना प्रभारी द्वारा जांच की बात कहने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि भारतीय सेना में कार्यरत होने के साथ वह अंतरराष्ट्रीय वुशू खिलाड़ी भी हैं। कई बार उन्होंने देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने परिवार के साथ हुई घटना का हवाला देते हुए कहा है कि गत दिवस तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया। इसके बाद सुबह से ही बदमाश फोन पर उसको तथा उसके परिवार को धमकियां दे रहे हैं। जिससे वह तथा उसका परिवार दहशत में है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को कार्रवाई कराने के लिए आदेशित करने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं बाद में उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए थाना प्रभारी द्वारा इस मामले में लापरवाही बरते जाने तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनको तथा परिवार को न्याय नहीं मिलता है तो विवश होकर वे सीएम द्वारा दिया गया सम्मान वापस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed