फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inspector's suicide got tangled, call recording of mobile phone was investigated

मेरठ: दरोगा की आत्महत्या की गुत्थी उलझी, मोबाइल फोन की काल रिकार्डिंग खंगाली

Sat, 11 Feb 2023 02:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 02:59 AM IST
विज्ञापन
Inspector's suicide got tangled, call recording of mobile phone was investigated
मेरठ। सहारनपुर स्थित कोतवाली शहर के सरायगंज पुलिस चौकी इंचार्ज इंद्रजीत सिंह की आत्महत्या की गुत्थी उलझ गई है। इंद्रजीत के मोबाइल में कई रिकॉर्डिंग कॉल मिली हैं। इसमें पारिवारिक कलह या फिर तनाव जैसे संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि, मेरठ की पुलिस फिलहाल पारिवारिक विवाद मानकर ही जांच करने की बात कह रही है। दरोगा के पास अवैध पिस्टल कहां से आया, इसकी पड़ताल के लिए एक सिपाही सहारनपुर रवाना हो गए। हालांकि इस मामले में सिर्फ थाने में तस्करा डाला गया है। वहीं, पुलिस लाइन के क्वार्टर में ताला लगाकर उधमसिंह नगर में पैतृक गांव गया हुआ है।
विज्ञापन

मूलरूप से उधमसिंह नगर निवासी दरोगा इंद्रजीत सिंह परिवार सहित मेरठ पुलिस लाइन में रहते थे। बुधवार रात करीब एक बजे इंद्रजीत ने खुद को पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। बृहस्पतिवार सुबह सूचना पर एडीजी राजीव सभरवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे। बाद में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया था। परिजन दरोगा के शव को उधमसिंह नगर अपने पैतृक गांव ले गए थे। शुक्रवार सुबह पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और गहनता से जांच की। इंद्रजीत और उनके परिवार के मोबाइल की रिकॉर्डिंग भी पुलिस ने सुनी। रिकार्डिंग में अभी तक पारिवारिक विवाद स्पष्ट नहीं हुआ।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने इंद्रजीत की पत्नी और परिवार के अन्य लोगों से बातचीत की है। दो दिन बीतने के बावजूद भी पुलिस दरोगा की मौत का कारण पता नहीं लगा सकी। सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया का कहना कि अभी परिवार ने कोई तहरीर नहीं दी। पुलिस ने विभागीय कार्रवाई करते हुए तस्करा डाल दिया है। अंतिम संस्कार करने के लिए परिवार उधमसिंहनगर गया है। वहां से लौटने के पर आत्महत्या का कारण जानने का प्रयास किया जाएगा। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं मिली है। दरोगा की मौत का राज अभी रहस्य है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दरोगा ने बुधवार रात करीब दो बजे गोली मारी। दूसरे कमरे में पत्नी और दोनों बच्चे सो रहे थे। बाद में वह कमरे में लहूलुहान हालत में पड़े मिले थे। रातभर परिवार के लोग दरोगा को लेकर दौड़ते रहे, लेकिन किस ने पुलिस को सूचना नहीं दी। सुबह दरोगा के एक परिचित ने फोन करके जानकारी पुलिस को दी। यह सवाल उठ रहे हैं कि परिजन घटना की जानकारी पुलिस को देने से क्यों बचते रहे। इसकी पड़ताल की जा रही है।


कहां से आई दरोगा पर अवैध पिस्टल
एसपी सिटी मेरठ पीयूष सिंह और सहारनपुर के शहर कोतवाली थाना प्रभारी नीरज सिंह का कहना कि सर्विस पिस्टल इंद्रजीत थाने में जमा कर तीन दिन की छुट्टी पर गए थे। जिस पिस्टल से गोली मारी है, वह अवैध है। दरोगा के पास अवैध पिस्टल कहां से आई, इसकी जांच जारी है। सहारनपुर से इंद्रजीत के आत्महत्या के तार तो नहीं जुड़ रहे, इस बारे में तथ्य जुटाने के लिए सिविल लाइन मेरठ थाने से एक सिपाही वहां गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed