फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inspector Suspend in offensive commenting against Prime Minister Narendra Modi at Baghpat

पीएम मोदी के खिलाफ किए गए आपत्तिजनक मैसेज को फॉरवर्ड करने वाला इंस्पेक्टर सस्पेंड

Wed, 15 May 2019 10:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 15 May 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
Inspector Suspend in offensive commenting against Prime Minister Narendra Modi at Baghpat
यूपी पुलिस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मैसेज को व्हाट्सएप ग्रुप पर फॉरवर्ड करने के मामले में ईवीएम की सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है। एएसपी की जांच में उनकी लापरवाही उजागर हुई। इसके अलावा महिला यौन शोषण के मामले में पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को भी निलंबित किया है। 

विज्ञापन


बागपत में खेकड़ा के लख्मीचंद पटवारी कॉलेज में ईवीएम की सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर अवधेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अन्य नेताओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मैसेज को व्हाट्सएप ग्रुप पर फॉरवर्ड किया। यह मैसेज मोदी का काला चिट्ठा के नाम से पीडीएफ फाइल है। इसमें 25 पेज हैं। इसमें प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई नेताओं के फोटो है और उन पर कई तरफ से टिप्पणी कर रखी है। जबकि डीजीपी ओपी सिंह ने लोकसभा चुनाव से पहले ही पुलिसकर्मियों को किसी भी राजनीति पार्टी का प्रचार प्रसार नहीं करने की हिदायत दी थी। इस मामले की ट्वीट पर डीजीपी से शिकायत की। 
विज्ञापन


वहीं मामला एसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने इसकी जांच एएसपी रणविजय को दी। जांच में इंस्पेक्टर की लापरवाही उजागर हुई है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने इंस्पेक्टर को सस्पेंड किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गाजियाबाद के एक थाने में महिला के यौन शोषण के मामले में भी पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अजित सिंह को निलंबित किया है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि जांच में दोषी पाने पर इंस्पेक्टर व सिपाही को सस्पेंड किया।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed