फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inspector's body was found hanging from tree, the charge imposed on the SDM family

पेड़ से लटका मिला दरोगा का शव, परिवार ने एसडीएम पर लगाया आरोप

Thu, 02 Mar 2017 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 02 Mar 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
 Inspector's body was found hanging from tree, the charge imposed on the SDM family
बड़ा बेटा अरविंद कुमार

मेरठ में मेडिकल इलाके के प्रवेश विहार के पास बृहस्पतिवार को काजीपुर के श्मशान घाट पर एक पेड़ पर दरोगा का शव लटका मिला। मुजफ्फरनगर में तैनात दरोगा के जेब में एक सुसाइड नोट भी मिला है। दरोगा का परिवार प्रवेश विहार में रहता है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में दरोगा ने खुद ही फांसी लगाकर जान दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।   

विज्ञापन

जानिए पूरा क्या है मामला

 Inspector's body was found hanging from tree, the charge imposed on the SDM family
सुसाइड नोट

मुजफ्फरनगर में एसडीएम सदर कोर्ट में तैनात एचसीपी बिजेंद्रर सिंह पुत्र दाता राम 59 वर्ष निवासी अशोक विहार थाना मेडिकल मेरठ ने 1 मार्च को रात्रि में खरखौदा थाना के गांव काजीपुर के श्मशान घाट में खड़े नीम के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट के अनुसार मृतक ने एसडीएम सदर मुजफ्फरनगर पर शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव, सुसाइड नोट व अन्य सामान को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े बेटे का बयान

 Inspector's body was found hanging from tree, the charge imposed on the SDM family
सुसाइड नोट मिला

बिजेंद्रर सिंह के बड़े बेटे अरविंद कुमार ने बताया कि मेरे पिता जी मुजफ्फरनगर में एसडीएम सदर कोर्ट में दरोगा के पद पर तैनात थे। अरविंद ने बताया कि पिता श्री कल रात आठ बजे के करीब घर आए और पांच मिनट में ही कपड़े पहनकर घर से निकल लिए। उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि अभी आ रहा हूं। अरविंद ने यह भी बताया कि रात 9 बजे के करीब पापा ने मेरे पास फोन किया और कहा कि बेटा मैं ऐसे ही घूमना आया था अभी थोड़ी देर में आ जाएगा। लेकिन इसके बाद जब वो काफी देर तक घर नहीं लौटे तो हमने इधर-उधर ढूंढना शुरु कर दिया। लेकिन जब काफी रात तक नहीं मिले तो हमने मेडिकल थाने में सूचना दी। अरविंद ने कहा कि जब हम सुबह ढूंढने गए तो काजीपुर गांव के श्मशान घाट पर भीड़ लगी हुई थी। पूछा तो बताया कि यहां कोई पेड़ से लटका हुआ है। जब हम पास गए तो पापा को देखकर पैरों तले की जमीन खिसक गई।

विज्ञापन

परिवार ने एसडीएम पर लगाया आरोप

 Inspector's body was found hanging from tree, the charge imposed on the SDM family
यूपी पुलिस

मृतक के परिवार का कहना है कि उनके पास से जो सुसाइड नोट मिला है उसमें साफ-साफ लिखा है कि मुजफ्फरनगर एसडीएम सदर (रामअवतार गुप्ता) ने उनपर फाइल गायब करने का सीधा-सीधा आरोप लगाया था जबकि किसी मुल्जिम को जमानत न देने पर उन्होंने खुद फाइल गायब की थी। इसीलिए उन्होंने प्रताड़ित होकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed