{"_id":"5d190dbb8ebc3e3ce21dda7c","slug":"inspection-in-merrut-meerut-news-mrt43084415","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के आने से पहले मेरठ पहुंचे नमामी गंगे निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के आने से पहले मेरठ पहुंचे नमामी गंगे निदेशक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम के आने से पहले मेरठ पहुंचे नमामि गंगे निदेशक
- कान्हा उपवन, अमृत योजना के पार्क और सफाई कार्यों का किया निरीक्षण
मेरठ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले योजनाओं का जायजा लेने के लिए नमामि गंगे परियोजना के निदेशक डा. गोविंद शुक्ला मेरठ पहुंच गए। उन्होंने कान्हा उपवन और अमृत योजना से किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। वहीं शहर की सफाई और नालों का जायजा लेने के बाद काली नदी के हालात भी देखे।
उप्र के जनपदों में सीएम ने दौरे शुरू कर दिए हैं। वह केन्द्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। इसमें कान्हा उपवन योजना, अमृत योजना, नमामि गंगे के तहत नदी सफाई, शहर की सफाई, नाला सफाई आदि प्रमुख हैं। सीएम के दौरे से पहले सभी शहरों में प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों को जनपदों में भेजा जा रहा है।
इसी के तहत रविवार को निदेशक डा. गोविंद शुक्ला ने निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ परतापुर बराल में नवनिर्मित कान्हा उपवन का निरीक्षण किया। अमृत योजना से तैयार किए जा रहे पार्कों का निरीक्षण किया। निर्माण विभाग और नगर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर शहर की सड़कों की सफाई का जायजा लिया। काली नदी में गिरने वाले ओडियन, आबूनाला प्रथम और द्वितीय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं में लापरवाही नहीं बरतें। बरसात से पहले सभी नाले तली झाड़ साफ हों, ताकि काली नदी तक गंदगी न पहुंच पाए।