Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inspection by judicial officers

Meerut News: न्यायिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Thu, 09 Oct 2025 09:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
Inspection by judicial officers
सरधना। नगर में सत्र न्यायालय स्थापना को लेकर न्यायिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया। बृहस्पतिवार को सरधना पहुंचे न्यायिक अधिकारियों का न्यायिक मजिस्ट्रेट सरधना रजत शुक्ला ने स्वागत किया। सरधना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिंह त्यागी व महासचिव मोहित शर्मा ने अधिकारियों का अभिवादन करते हुए उन्हें मौका मुआयना कराया।
विज्ञापन

करीब 20 वर्षों से सरधना बार एसोसिएशन सत्र न्यायालय की स्थापना के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बृहस्पतिवार को निरीक्षण के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही यहां सत्र न्यायालय का संचालन शुरू हो सकता है। सरधना में सत्र न्यायालय शुरू होने से न्यायिक प्रक्रियाओं में आसानी होगी और स्थानीय निवासियों को दूरस्थ कोर्ट तक जाने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी। निरीक्षण के दौरान अधिवक्ता जितेंद्र पांचाल, प्रवीण कुमार, नितिन चांदना और मनीष सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed