फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Innocent child injured in bike collision dies during treatment.

Meerut News: बाइक की टक्कर से घायल मासूम की इलाज के दौरान मौत

Sat, 11 Jul 2026 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Innocent child injured in bike collision dies during treatment.
माछरा/किठौर। किठौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव कायस्थ बड्ढा में करीब सात दिन पूर्व तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल हुए 13 वर्षीय किशोर ने शुक्रवार रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव कायस्थ बड्ढा निवासी सलमान खान ने बताया कि उसका 13 वर्षीय भतीजा सूफियान पुत्र फुरकान 3 जुलाई की शाम करीब 6:00 बजे गांव की ही नली वाली मस्जिद के पास खेल रहा था। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला गुलजार अपनी बाइक को बेहद तेजी और लापरवाही से चलाता हुआ आया और सूफियान को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सूफियान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लहूलुहान हालत में इलाज के लिए मेरठ के निजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर उसे मेरठ के ही एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां दो दिन तक चले इलाज के बाद शुक्रवार देर रात डॉक्टरों ने सूफियान को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद से गुलजार अपनी बाइक समेत फरार है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक सुनील कुमार का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी और वाहन की बरामदगी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed