{"_id":"6213fa485c637d15d6260786","slug":"information-not-even-received-from-shivam-s-cdr-report-modipuram-news-mrt5778486185","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवम की सीडीआर रिपोर्ट से भी नहीं मिली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवम की सीडीआर रिपोर्ट से भी नहीं मिली जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवम की सीडीआर रिपोर्ट से भी नहीं मिली जानकारी
मोदीपुरम। अंसल टाउन निवासी छात्र शिवम की मौत के मामले में सीडीआर की रिपोर्ट आने के बाद भी पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने अंतिम कॉल के आधार पर दो छात्रों से बातचीत की। वहीं, परिजनों ने जांच के लिए पुलिस को मृतक शिवम के दोनों लैपटॉप सौंप दिए हैं।
अंसल टॉउन निवासी जिम ट्रेनर प्रशांत यादव के बेटे छात्र शिवम की बुधवार देर शाम आठवीं मंजिल से फेंककर हत्या कर दी गई थी। सीडीआर रिपोर्ट आने के बाद भी पुलिस को कोई अहम जानकारी नहीं मिल सकी है। मृतक शिवम के पिता प्रशांत यादव ने बताया कि पुलिस को अंतिम कॉल में चार नंबर मिले। जो कुछ ही सेकेंड बातचीत के थे। जिनकी रिकॉर्डिंग मोबाइल पर पुलिस को मिली है। रिकॉर्डिंग से पुलिस को ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे मौत की गुत्थी सुलझ सके। पुलिस ने शिवम के दो दोस्तों को बुलाकर भी पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस मृतक शिवम के घर पहुंची और परिजनों से बात की। परिजनों ने पुलिस जांच में सहयोग करने के लिए शिवम के दोनों लैपटॉप पुलिस को दे दिए। प्रशांत का कहना है कि अभी तक पुलिस ने उनके बेटे का बैग उन्हें नहीं दिया है। साथ ही अभी यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि शिवम की आठवीं मंजिल, सातवीं मंजिल या कोई और मंजिल से गिरकर मौत हुई है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच करने की मांग की। सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि वह भी इस मामले में मृतक शिवम के घर जांच करने पहुंचे थे। फिलहाल दोस्तों से पूछताछ व सीडीआर रिपोर्ट से कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। छात्र यूट्यूब पर कार्टून बनाता था इसकी भी जांच की जा रही है।