फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Information about low interest loans and schemes given to farmers

Meerut News: किसानों को दी कम ब्याज पर ऋण व योजनाओं की जानकारी

Wed, 13 Nov 2024 03:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Information about low interest loans and schemes given to farmers
सरूरपुर। बहुद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति सरूरपुर पर मंगलवार को एक दिवसीय किसान गोष्ठी हुई। गोष्ठी में समिति के सचिव ने किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण व योजनाओं के बारे में जानकारी दी। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कुंवरपाल सिंह व संचालन वीर सिंह पूनिया ने किया। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति किसानों को जागरूक करते हुए समिति सचिव राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि समिति के द्वारा किसानों को तीन लाख रुपये तक के फसली ऋण पर तीन प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। जिससे किसान अपनी फसलों की समय पर बुआई व खर्चों को वहन कर सके। समिति पर उर्वरकों की उपलब्धता, उन्नत किस्म के बीजों तथा नैनो यूरिया के लाभ के बारे में बताया। इस दौरान ऋषिपाल पूनिया, नरेशपाल, बाबूराम, मतीन प्रधान, हरबीर, अजय पूनिया, देवेंद्र, यशपाल, अवनीश, राहुल कुमार, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed