फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Information about fish farming

Meerut News: मछली पालन के बारे में जानकारी दी

Tue, 17 Feb 2026 07:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 17 Feb 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
Information about fish farming
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग में मंगलवार को स्नातक के बाद उच्च शिक्षा के अवसरों पर परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. अनुजा अग्रवाल ने विद्यार्थियों को स्नातक के आगे की शिक्षा जारी रखने का महत्व बताया।
विज्ञापन

कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में एक्वेरियम कीपिंग एंड ऑर्नामेंटल फिश रियरिंग पर 33 घंटे का एड-ऑन कोर्स शुरू किया गया। कोर्स के प्रथम दिन प्रो. मंजू सिंह ने हिस्ट्री ऑफ फिश कीपिंग एंड एक्वेरियम फिशेज विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने मछली पालन के एतिहासिक विकास और एक्वेरियम में रखी जाने वाली विभिन्न मछलियों के बारे में जानकारी साझा की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने सिविल लाइंस थाने में छात्रा पुलिस अधिगम अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम अधिकारी निरलेप कौर के नेतृत्व में 15 छात्राएं थाने पहुंचीं। उन्होंने पुलिस विभाग की संरचना, विभिन्न पदों की जिम्मेदारियों, वर्दी की पहचान, सामान्य डायरी और एफआईआर पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज में सोमवार को वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा बीएसीएस के अंतर्गत अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसके शर्मा ने वन अनुसंधान संस्थानों में स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए करियर की संभावनाएं विषय पर व्याख्यान दिया। डॉ. शर्मा ने एफआरआई (वन अनुसंधान संस्थान) की वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त करने का सुझाव दिया। संयोगिता, अनामिका, डॉ. मधु मलिक, डॉ. गीता सिंह, आशीष कुमार, नीतू, रामलोट और शरद ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed