{"_id":"62d8ef5eb4d0353f53128c1f","slug":"inflation-hit-after-amul-parag-also-increased-prices-of-curd-and-whey-vegetables-pricealso-increased","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महंगाई की मार: अमूल के बाद पराग ने भी बढ़ाए दही-मट्ठे के दाम, बारिश- कांवड़ यात्रा से सब्जियों के भी बढ़े भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई की मार: अमूल के बाद पराग ने भी बढ़ाए दही-मट्ठे के दाम, बारिश- कांवड़ यात्रा से सब्जियों के भी बढ़े भाव
Thu, 21 Jul 2022 11:47 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:47 AM IST
सार
दूध-दही पर पांच प्रतिशत जीएसटी को दाम बढ़ाने की वजह बताया जा रहा है। सब्जियों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। बारिश की वजह से लौकी, तोरई जैसी बेल वाली सब्जियों का उत्पादन घट गया है।
विज्ञापन
दही
- फोटो : iStock
विस्तार
अमूल के बाद पराग दुग्ध संघ ने गुरुवार से दही और मट्ठे के दामों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। दूध-दही पर पांच प्रतिशत जीएसटी को दाम बढ़ाने की वजह बताया जा रहा है। पराग दुग्ध संघ गगोल से प्रतिदिन 20 से 25 क्विंटल मट्ठा और 10 से 15 क्विंटल दही की सप्लाई होती है। यह पराग के काउंटर व अन्य दुकानों से बिक्री की जाती है। वहीं अमूल पहले ही दुग्ध उत्पादों के दामों में बढ़ोतरी कर चुका है।
पराग ने ऐसे बढ़ाए दाम
प्रोडक्ट पुराने रेट आज से ये होंगे रेट
नमकीन मट्ठा 200 एमएल: 11 13
दही लाइट 200 ग्राम: 12 13
दही टोण्ड कप में 200 एमएल: 20 22
दही लाइट मटका पांच किग्रा: 260 300
मट्ठा 500 एमएल: 15 16
भाव रुपये में।
महंगी खरीद, जीएसटी का भी असर
पराग किसानों से 53-55 रुपये प्रति लीटर दूध खरीद रहा है। पांच प्रतिशत जीएसटी बढ़ गई है। उसके अनुरूप दही- मट्ठे के रेट में बढ़ोतरी की गई है। -विनोद कुमार, फैक्टरी मैनेजर, पराग दुग्ध संघ गगोल।

सब्जियां लेता युवक
- फोटो : अमर उजाला
बारिश और कांवड़ यात्रा के असर से सब्जियों के भी बढ़े भाव
सब्जियों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। बारिश की वजह से लौकी, तोरई जैसी बेल वाली सब्जियों का उत्पादन घट गया है। वहीं कांवड़ यात्रा की वजह से सब्जियों की आवक प्रभावित हुई है। माना जा रहा है कि इसका असर सब्जियों के दामों पर पड़ा है।
सब्जी एक सप्ताह पहले 20 जुलाई को रेट
आलू 20- 25 25-35
लोकी 05-08 25-30
तोरई 10-15 30-35
गोभी 40-50 50-65
शिमला मिर्च 45-50 50-60
टमाटर 28-30 30-40
बैंगन 10-15 15-20
प्याज 10-15 15-25
हरी मिर्च 28-30 30-40
नोट: सब्जियों के ये फुटकर रेट रुपये प्रति किलो में हैं।
प्रशासन दे राहत
एक सप्ताह में ही सब्जियों के दाम ज्यादा बढ़े हैं। प्रशासन को चाहिए कि वह कांवड यात्रा के दौरान मंडी तक सब्जियों की गाड़ी आने दे। बारिश के कारण बेलवाली हरी सब्जियों की खेती को भारी नुकसान है। -अशोक कुमार आढ़ती नवीन सब्जी मंडी।
दाल, गेहूं और आटे पर भी जीएसटी की मार
खाद्य पदार्थों दाल, गेहूं और आटा पर पांच प्रतिशत जीएसटी से लोग प्रभावित हो रहे हैं। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता का कहना है कि इसका लोगों की जेब पर बड़ा असर पड़ रहा है। संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष सुधीर रस्तोगी का कहना है कि नियमों में परिवर्तन के बाद खुले में खाद्यान्न को बेचना संभव नहीं हो पा रहा है। सदर बाजार के व्यापारी अंकित गुप्ता ने बताया कि दाल, चावल आदि सभी के कोड दिए गए हैं। थोक व्यापारी के अतिरिक्त खुदरा व्यापारी के लिए इससे मुश्किल हालात हो गए हैं।