फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Industrial corridor: 11 member committee formed, outline of protest prepared

औद्योगिक गलियारा : 11 सदस्यीय समिति गठित, धरने की रूपरेखा की तैयार

Mon, 11 Nov 2024 03:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Industrial corridor: 11 member committee formed, outline of protest prepared
खरखौदा। गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे के लिए 300 हेक्टेयर कृषि भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों का सातवें दिन भी धरना जारी रहा। रविवार को 11 सदस्यीय समिति का गठन भी किया गया।
विज्ञापन

प्रशासन ने औद्योगिक गलियारे के लिए दूसरे चरण में 300 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की तैयारी की है, लेकिन भूमि अधिग्रहण के लिए चिह्नित किए गए चार गांव खड़खड़ी, गोविंदपुर, छतरी व खरखौदा माजरा का सर्किल रेट बहुत कम होने के कारण किसानों को यह सौदा घाटे का नजर आ रहा है। किसानों ने दूसरे चरण के अधिग्रहण का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को धरने के सातवें दिन 11 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। इसमें खरखौदा निवासी शौराज सिंह त्यागी को अध्यक्ष, किसान नेता मामचंद नागर व अशोक कुमार को उपाध्यक्ष, मनोज भड़ाना काजीपुर को सचिव, राजकुमार छतरी को कोषाध्यक्ष, किरण पाल, रविंद्र पोसवाल, श्रीचंद, सतीश चंद, महेश चंद सभी को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। कमल सिंह गुर्जर खड़खड़ी व लीलू नागर छतरी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। किसानों ने संकल्प लिया कि वह अपने परिवारों की धरोहर को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed