{"_id":"6214af7eb20b0b339a7a5b26","slug":"indians-returning-had-to-get-a-return-ticket-from-ukraine-for-59-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले की आशंका से तनाव : वापस लौट रहे भारतीय, 59 हजार रुपये में कराना पड़ा यूक्रेन से वतन वापसी का टिकट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले की आशंका से तनाव : वापस लौट रहे भारतीय, 59 हजार रुपये में कराना पड़ा यूक्रेन से वतन वापसी का टिकट
Tue, 22 Feb 2022 03:10 PM IST
Dimple Sirohi
मदन बालियान, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
मदन बालियान, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 22 Feb 2022 03:10 PM IST
सार
अमन ने बताया कि तनाव की स्थित बॉर्डर पर ही है, लेकिन शहर ल्विव में सब सामान्य है। लोग अपने रोजमर्रा के काम कर रहे हैं। यहां किसी तरह का तनाव नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन में बढ़ रहे तनाव का खामियाजा भारतीय छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। सामान्य दिनों में 25 हजार रुपये का टिकट इमरजेंसी में 59 हजार रुपये में बुक कराना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में भारतीय छात्रों ने 27 फरवरी को वतन वापसी के लिए टिकट बुक कराए हैं।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में चरथावल के नंगला राई निवासी एमबीबीएस का छात्र अमन यूक्रेन के डैनिलो हैलिट्स्की ल्विव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र है। अमन ने बताया कि यूक्रेन और रूस के बीच तनाव बढऩे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों के सुझाव पर वापसी का टिकट बुक करा रहे हैं। लेकिन टिकट पर महंगाई की मार है।
विज्ञापन
सामान्य दिनों में जो टिकट सिर्फ 25 हजार रुपये में बुक होता था, इन दिनों वह 59 हजार रुपये में मिल रहा है। यूक्रेन की ही एयरलाइंस कंपनी टिकट बुक कर रही है। इमरजेंसी के हालात में भारतीय छात्रों को दोगुने से अधिक रुपये यहां देने पड़ रहे हैं। यूनिवर्सिटी में बड़ी संख्या से भारतीय एमबीबीएस कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीमा पर तनाव, ल्विव में पूरी तरह शांति
अमन ने बताया कि तनाव की स्थित बॉर्डर पर ही है, लेकिन शहर ल्विव में सब सामान्य है। लोग अपने रोजमर्रा के काम कर रहे हैं। यहां किसी तरह का तनाव नहीं दिख रहा है।
छह महीने पहले गया था अमन
अमन का कहना है कि भारतीय छात्रों के परिजनों की चिंता बढ़ रही है। रोजाना कॉल कर वतन वापसी के लिए कह रहे हैं, इसी वजह से अधिकतर भारतीय छात्रों ने वापसी का टिकट कराया है।
कीव से 27 फरवरी को वापसी
भारतीय छात्र 27 फरवरी को कीव शहर से फ्लाइट लेकर वापस आएंगे। कीव स्थित भारतीय दूतावास ने भी छात्रों को लेकर चिंता जताई है।