फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   indian health

इंडिया हेल्थ लाइन के कार्यक्रम में मेरठ पहुंचे डॉ. प्रवीण तोगड़िया

Mon, 11 Jul 2016 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Mon, 11 Jul 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
indian health
प्रवीन तोग‌ड़िया कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन करते - फोटो : अमर उजाला
 केंद्र और प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में काम तो अच्छा कर रही है, लेकिन इसका लाभ गरीब आदमी तक नहीं पहुंच पा रहा है। ये बात इंडिया हेल्थ लाइन के कार्यक्रम में मेरठ पहुंचे विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने प्रेस कांफ्रेंस में कही।
विज्ञापन

तोगड़िया ने कहा कि सब्जी, फल व दूध में कीटनाशकों और ऑक्सीटोसिन का प्रयोग कैंसर को बढ़ावा दे रहा है। देश की 45 करोड़ आबादी की मासिक आय एक हजार रुपये है। वह डॉक्टरों की महंगी होती जा रही फीस 500 से 1000 रुपये भरने की बजाय मरना पसंद कर रहा है। इस सबको देखते हुए उन्होंने इंडिया हेल्थ लाइन की शुरुआत की है। जिसका उद्देश्य गरीब लोगों को निशुल्क इलाज मुहैया कराना है।
विज्ञापन

इंडिया हेल्थ लाइन बड़े पैमाने पर हेल्थ एंबेसडर बनाकर उन्हें प्रशिक्षित कर रही है और 10 हजार तक के  जांच उपकरण उन्हें मुहैया करा रही है। इन उपकरणों की मदद से एंबेसडर गरीब लोगों के शुगर, बीपी, हीमोग्लोबीन और मोटापे आदि की जांच करके उन्हें इससे छुटकारा दिलाने की सलाह देंगे। इंडिया हेल्थ लाइन से देशभर के चिकित्सक जुड़ रहे हैं, जो रोजाना एक गरीब आदमी का निशुल्क इलाज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक देशभर में 20 हजार चिकित्सक जुड़ चुके हैं। मेरठ से भी 200 चिकित्सक पैनल में आ चुके हैं। तोगड़िया से असुद्दीन ओवैसी के आईएस पर दिए बयान के बारे में पूछा तो उन्होंने इस संबंध में बात करने से मना कर दिया। कहा कि आज वे हेल्थ लाइन प्रोग्राम में आए हैं आज सिर्फ हेल्थ की बात करेंगे। उनका लक्ष्य स्वस्थ भारत और सुखी भारत का है। इससे पहले तोगड़िया ने आईएमए हाल में आयोजित हेल्थ एंबेसडर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस मौके पर हेल्थ लाइन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. शिशिर कुमार जैन, आईएमए अध्यक्ष डॉ. तनुराज सिरोही, हेल्थ लाइन के जिलाध्यक्ष डॉ. नवनीत अग्रवाल, डॉ. अमित जैन, डॉ. आनंद पांडेय, डॉ. जेवी चिकारा, डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. वीपी कटारिया, डॉ. संजीव जैन, डॉ. अजय गुप्ता, भगवान दास मारवाड़ी, देवेश उपाध्याय, मनोज मित्तल, उमेश चतुर्वेदी और शिबू भाई आदि मौजूद रहे।

18602333666 पर करे फोन, मिलेगा निशुल्क इलाज
इंडिया हेल्थ लाइन के टोल फ्री नंबर 18602333666 पर जो भी गरीब मरीज फोन करेगा उसके पास उनके हेल्थ एंबेसडर पहुंचेंगे। मरीज की जांच करके जिला सेंटर के सुपरवाइजर को जानकारी दी जाएगी। मरीज के गरीब होने की सत्यता मिलने के बाद उसे चिकित्सक के पास इलाज के लिए भेज दिया जाएगा। एंबेसडर को प्रशिक्षण के साथ ही संस्था का आई कार्ड और जांच किट दी जाएगी।

लाइफ स्टाइल चेंज करें
तोगड़िया ने कहा कि लोग अपनी लाइफ स्टाइल चेंज करके स्वस्थ रह सकते हैं। उन्हें किसी भी डॉक्टर की जरूरत नही पड़ेगी। लाइफ स्टाइल खराब होने और खाने-पीने की चीजों में मिलावट रूपी जहर ने देश का स्वास्थ्य खराब कर दिया है।


दवा से छुड़ाएं गुटखा और शराब
तोगड़िया ने बताया कि इंडिया हेल्थ लाइन ने शराब, गुटखा और तंबाकू आदि को छुड़ाने के लिए एक दवा का ईजाद किया है। गो टोबैक्स नाम की दवा की दिन में 15 ड्रॉप्स लेने से तीन महीने के अंदर ही गुटखा खाने की आदत छूट जाएगी। इसके अलावा गो अल्कोहलेक्स दवा के दो ढक्कन आटा में मिलाकर उसकी रोटी खिलाएं। इससे शराब छूट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed