फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   India should adopt Russia's model of rivers - Sawan Kanaujia

भारत को रूस के नदियों के मॉडल को अपनाना चाहिए- सावन कनौजिया

Sat, 21 Jun 2025 02:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
India should adopt Russia's model of rivers - Sawan Kanaujia
मेरठ। एनवायरमेंट क्लब ने नई दिल्ली स्थित रूसी दूतावास के रशियन हाउस में दो दिवसीय रशिया-इंडिया यूथ फोरम में प्रतिभाग किया। क्लब टीम को रूसी दूतावास से युवा सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। युवा सम्मेलन का उद्देश्य दोनों देशों के युवाओं को एक साथ एक मंच पर लाकर साझा भविष्य के लिए कार्य करने के लिए जागरूक व प्रेरित करना रहा। क्लब संस्थापक सावन कनौजिया के छह सदस्य प्रतिनिधिमंडल रशिया हाउस गए थे। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारत में रूस के राजदूत डेनिस एलिपोव आए।
विज्ञापन

डेनिस एलिपोव ने कहा कि वर्षों से चलते आ रहे भारत और रूस के संबंध में लगातार नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। युवा प्रतिभागियों से संवाद करते हुए डेनिस ने कहा कि विभिन्न मंचों के माध्यम से दोनों देशों के युवाओं को आपस में शिक्षा, मेडिकल और राजनैतिक संबंधों पर चर्चा करते रहना चाहिए। दोनों देशों का भविष्य सुनहरा है। वहीं बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि भारत लगातार वैश्विक पटल पर उभर रहा है। रशिया और भारत के संबंध प्रगाढ़ हैं। हम संयुक्त रूप से नेतृत्व, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, पर्यावरण पर और बेहतर कार्य कर सकते हैं।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण पर हुए एक परिचर्चा में क्लब संस्थापक सावन कनौजिया ने प्रमुखता से अपने विचार रखे। सावन ने सभागार में कहा कि ऐसे सम्मेलनों का उद्देश्य तभी सार्थक होगा जब हम इन बातों को चार दीवारों तक सीमित न रखें। दोनों देश के युवा जल, जंगल और जमीन को लेकर तकनीक और शैक्षिक दक्षता साझा रूप से बढ़ाएं। सावन ने भारत में नदियों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भारत को रूस की नदियों के मॉडल को अपनाना चाहिए। वहीं युवाओं से अपील की कि दैनिक गतिविधियों में हम प्रकृति के अनुकूल कार्य करें तो यह सुरक्षित भविष्य के लिए हमारा बड़ा कदम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में टीयर्स ऑफ अर्थ संस्था द्वारा आयोजित इकोलॉजी डायलॉग कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं ने जल, वन्यजीव और कल्याण पर चर्चा की। कार्यक्रम में क्लब संस्थापक सावन कनौजिया, लक्ष्य निचंत, अरमान, उत्कर्ष शर्मा, मनीष राठौर, मयंक टम्टा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed