फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   indent issuesd by sugar mills

चीनी मिलों ने जारी किया गन्ना इंडेंट, दीपावली बाद शुरू करेगी पेराई

Tue, 02 Nov 2021 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
indent issuesd by sugar mills
चीनी मिलों ने इंडेंट जारी किया, दीपावली बाद शुरू करेगी पेराई
विज्ञापन

मेेरठ। बारिश के चलते पेराई सत्र शुरू करने में लेट हुई मंडल की सभी चीनी मिल दीपावली के बाद पेराई सत्र का शुभारंभ कर देगी। इसके लिए मिलों ने गन्ना इंडेंट जारी करना शुरू कर दिया है। मेरठ जनपद की चार मिलों ने 7 नवंबर के लिए 1.38 लाख क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी किया है। मिल चलने के बाद जारी इंडेंट को दोगुना कर दिया जाएगा।
प्रदेश सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए 15 अक्तूबर से गन्ना पेराई सत्र 2021-22 शुरू करने को कहा था, लेकिन बेमौसम बारिश से पेराई सत्र पिछड़ गया था और अब चीनी मिलें दीपावली बाद पेराई सत्र शुरू करेंगी। मंडल में मेरठ जनपद में सात नवंबर को बजाज हिंदुस्तान ग्रुप की किनौनी और आईपीएल ग्रुप की सकौती मिल पेराई सत्र का शुभारंभ करेगी। इनके अलावा दौराला, मवाना, नंगलामल और मोहिउद्दीनपुर मिलें आठ नवंबर को चलेंगी।
विज्ञापन

डीसीओ डॉ. दुष्यंत कुमार ने बताया कि जिले की चार मिलों ने सात नवंबर के लिए गन्ना इंडेंट जारी कर दिया है। इसमें किनौनी मिल ने 60 हजार, मवाना मिल ने 40 हजार, नंगलामल मिल ने 35 हजार और सकौती मिल ने 3000 क्विंटल गन्ना इंडेंट जारी किया है। दौराला और मोहिउद्दीनपुर मिल भी जल्द ही इंडेंट जारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed