{"_id":"618047f9be2f013fb3270326","slug":"indent-issuesd-by-sugar-mills-meerut-news-mrt563290629","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिलों ने जारी किया गन्ना इंडेंट, दीपावली बाद शुरू करेगी पेराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिलों ने जारी किया गन्ना इंडेंट, दीपावली बाद शुरू करेगी पेराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी मिलों ने इंडेंट जारी किया, दीपावली बाद शुरू करेगी पेराई
मेेरठ। बारिश के चलते पेराई सत्र शुरू करने में लेट हुई मंडल की सभी चीनी मिल दीपावली के बाद पेराई सत्र का शुभारंभ कर देगी। इसके लिए मिलों ने गन्ना इंडेंट जारी करना शुरू कर दिया है। मेरठ जनपद की चार मिलों ने 7 नवंबर के लिए 1.38 लाख क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी किया है। मिल चलने के बाद जारी इंडेंट को दोगुना कर दिया जाएगा।
प्रदेश सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए 15 अक्तूबर से गन्ना पेराई सत्र 2021-22 शुरू करने को कहा था, लेकिन बेमौसम बारिश से पेराई सत्र पिछड़ गया था और अब चीनी मिलें दीपावली बाद पेराई सत्र शुरू करेंगी। मंडल में मेरठ जनपद में सात नवंबर को बजाज हिंदुस्तान ग्रुप की किनौनी और आईपीएल ग्रुप की सकौती मिल पेराई सत्र का शुभारंभ करेगी। इनके अलावा दौराला, मवाना, नंगलामल और मोहिउद्दीनपुर मिलें आठ नवंबर को चलेंगी।
डीसीओ डॉ. दुष्यंत कुमार ने बताया कि जिले की चार मिलों ने सात नवंबर के लिए गन्ना इंडेंट जारी कर दिया है। इसमें किनौनी मिल ने 60 हजार, मवाना मिल ने 40 हजार, नंगलामल मिल ने 35 हजार और सकौती मिल ने 3000 क्विंटल गन्ना इंडेंट जारी किया है। दौराला और मोहिउद्दीनपुर मिल भी जल्द ही इंडेंट जारी करेगी।