फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   indecency with policeman

पोहल्ली में पुलिसकर्मियों से अभद्रता

Sat, 26 Oct 2019 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
indecency with policeman
सरधना। पोहल्ली गांव में बृहस्पतिवार रात दबिश देने गई पुलिस की प्राइवेट गाड़ी के सामने टेंपो आ गया। जिस पर उन्होंने टेंपो चालक से मारपीट कर दी गई। पुलिस को लौटते समय भीड़ ने रोक लिया और धक्का-मुक्की की। जिससे गुस्साए पुलिसकर्मियों ने थाने से अतिरिक्त फोर्स बुलवाया और टेंपो चालक के घर से दबिश दी।
विज्ञापन

कोतवाली पर तैैनात दो एसआई पोहल्ली गांव में बृहस्पतिवार रात्रि में गए थे। वे सादी वर्दी में प्राइवेट कार में सवार थे। गांव में रास्ते से टेंपो हटाने को लेकर उनकी चालक से कहासुनी हो गई। जिस पर एक दरोगा ने चालक को थप्पड़ जड़ दिए और आगे निकल गए। चालक ने ग्रामीणों को जानकारी दी तो उनमें रोष फैल गया। यहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और कार के आने का इंतजार करने लगी। गाड़ी वापस लौटी तो ग्रामीणों ने घेर लिया। उन्होंने गाड़ी रुकवा ली तथा दोनों को बाहर निकाल लिया। नोकझोंक के बाद ग्रामीणों और दरोगा में हाथापाई हो गई। उन्होंने इसकी जानकारी कोतवाली में दी। इस पर काफी संख्या में फोर्स गांव में पहुंच गया। ग्रामीणों को मामले की जानकारी हुई तो उनमें भगदड़ मच गई। इस पर पुलिस ने चालक की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह परिवार समेत गायब मिला। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने चालक के घर में तोड़फोड़ की तथा टेंपो कोतवाली ले गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार मलिक ने बताया कि दरोगा से हाथापाई की कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed