फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   IND vs AUS: Special activity took in Meerut school and prayers were offered for victory of Indian team

IND vs AUS: स्कूल में हुई विशेष एक्टिविटी, 'दिखा के जज्बा तिरंगा लहरा लो, इस बार फिर से विश्व कप उठा लो'

Sat, 18 Nov 2023 06:18 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 18 Nov 2023 06:18 PM IST
सार

IND vs AUS Final : भारतीय टीम की जीत के लिए हर तरफ दुआएं हो रही हैं। हर हिंदुस्तानी की यही कामना है कि विश्व कप की जीत का सेहरा टीम इंडिया के सिर सजे।

विज्ञापन
IND vs AUS: Special activity took in Meerut school and prayers were offered for victory of Indian team
स्कूल में बच्चों ने विशेष एक्टिविटी की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही भारतीय क्रिकेट टीम के उत्साहवर्धन के लिए प्राथमिक विद्यालय कमालपुर के बच्चों ने विशेष एक्टिविटी की। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को विश्व कप का मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम की जीत के लिए हर तरफ दुआएं हो रही हैं। हर हिंदुस्तानी की यही कामना है कि विश्व कप की जीत का सेहरा टीम इंडिया के सिर सजे।

विज्ञापन


इसके लिए शनिवार को प्राथमिक विद्यालय कमालपुर में शिक्षिका यतिका पुंडीर के निर्देशन में बच्चों ने विशेष तरह की एक्टिविटी की। बच्चों ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के मास्क लगाकर इस गतिविधि में हिस्सा लिया। बच्चों ने भारतीय टीम के गेंदबाजों के समर्थन में कुछ स्लोगन लिखे हैं।

विज्ञापन

`लिख दो आसमान में ये वर्ल्ड कप इंडिया के पास है, चूक गए अगर बैट से तो बालिंग में धधकती आग है।`
बैट्समैन का उत्साहवधर्न करते हुए लिखा-`मेहनत करके अगर पसीना बहाओगे, क्रिकेट में तुम सेंचुरी जरूर बनाओगे।`

पूरी टीम इंडिया के लिए यह खास स्लोगन लिखा-
`ए नीली जर्सी वालो, 140 करोड़ सपनों के रखवालों।
दिखा के जज्बा तिरंगा लहरा लो, इस बार फिर से विश्व कप उठा लो।
माना कि ये इम्तिहान बड़ा है, लेकिन तुम्हारे पीछे पूरा हिंदुस्तान खड़ा है।`

यह भी पढ़ें: दिमाग हिला देगी ये कहानी: इश्क का ऐसा भूत सवार, प्रेमी के खातिर कर डाला ये कांड, आखिर खुल गया राज

विज्ञापन

हाथों में तिरंगा थामे बच्चों ने ये स्लोगन बोले तो भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का सपना साकार होता दिखा। इस गतिविधि में बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान यतिका पुंडीर ने बच्चों को विश्व कप क्रिकेट से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं।

यह भी पढ़ें: काम की खबर: तीन महीने रद्द रहेंगी ये एक्सप्रेस ट्रेनें, यात्रियों को होगी परेशानी, जानें- क्या है वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed