फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   coronavirus: increased demand for ritualistic brahmins

कोरोना का खौफ... कर्मकांडी ब्राह्मणों की बढ़ी डिमांड, मंत्र-उच्चारण और हवन से किया जा रहा बचाव

Wed, 18 Mar 2020 02:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 18 Mar 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
coronavirus: increased demand for ritualistic brahmins
hawan - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में कोरोना के भय के चलते लोग हर घड़ी भगवान का नाम ले रहे हैं। घरों में हर तरह की सुरक्षा और सावधानियां बरती जा रही हैं। साथ ही पुरोहित, आचार्यों और याज्ञिक की डिमांड मांग भी बढ़ गई है। नवरात्र 25 मार्च से शुरू होंगे। हालांकि इससे हफ्ते भर पूर्व ही शहर में पूजा-पाठ करने वाले ब्राह्मणों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। ऐसे में एक-एक आचार्य दिन में चार से पांच हवन कर रहे हैं।

विज्ञापन


इंडियन काउसिल ऑफ एस्ट्रालॉजिकल साइंस के संयुक्त सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि अब अध्यात्म और प्राचीन प्राकृतिक तरीके से ही कोरोना जैसी महामारी को रोका जा सकता है। दुनिया मानती है की मंत्र उच्चारण व यज्ञ कुंड में औषधीय हवन से वातावरण शुद्ध होता हैं।
विज्ञापन


आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि शहर में पुरोहित, आचार्य और याज्ञिक की डिमांड बढ़ गई हैं। शहर में तीन हजार कर्मकाडी ब्राह्मण हैं। एक कर्मकांडी ब्राह्मण दिन में चार से पांच हवन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैदिक यज्ञ के माध्यम से मंत्रों के जाप के साथ हवन में गाय के दूध का घी, आम की लकड़ी, नीम की छाल, गिलोए, सूखा आंवला, जावित्री, नागरमोथा, बालछड़, सफेद चंदन, सुगंधबाला, कड़वी बछ, साबुत काली मिर्च, हाउबेर, लौंग, इलायची, तेजपत्र, गुग्गल, लोभान, समुद्री झाग, जटामांसी, सूखी तुलसी, अजवायन, कपूर आदि औषधीय गुणों से भरपूर सामग्री को मिलाकर यज्ञ किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed