फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   increase width of bairekeding on hapur adda

हापुड़ अड्डे पर लगे बैरिकेडिंग की बढ़ेगी चौड़ाई

Sat, 04 Sep 2021 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
increase width of bairekeding on hapur adda
हापुड़ अड्डे पर लगे बैरिकेडिंग की बढ़ेगी चौड़ाई
विज्ञापन

मेरठ। एमडीए उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार को अधिकारियों ने हापुड़ अड्डा चौराहे और परतापुर तिराहे का निरीक्षण किया। चौराहे के नक्शे के साथ जाम से निजात दिलाने पर विचार विमर्श किया। हापुड़ अड्डे पर सबसे अधिक दिक्कत चारों तरफ खड़े फल विक्रेता, ऑटो, ई-रिक्शा को लेकर मिली। वहीं, हापुड़ अड्डे पर यातायात पुलिस द्वारा किए गए बैरिकेडिंग को उपाध्यक्ष ने ठीक बताया और इसकी चौड़ाई बढ़ाने के निर्देश दिए।
एमडीए ने एक वर्ष पहले हापुड़ अड्डा चौराहे पर जाम खत्म करने के लिए अर्बन मास ट्रांजिट कंपनी लिमिटेड से नक्शा तैयार कराया था। एमडीए ने ही सेंट्रल वर्ज का कार्य हापुड़ अड्डा चौराहे पर कराया था। इसी को देखते हुए अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने पूरी जानकारी एमडीए उपाध्यक्ष को दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी अतिक्रमण हटाने को लेकर प्लान तैयार किया था, लेकिन बात नहीं बनी थी। इसके अलावा एमडीए चीफ इंजीनियर ने भी उपाध्यक्ष से चर्चा की। उपाध्यक्ष ने कहा कि बैरिकेडिंग की चौड़ाई बढ़ाई जाए। फल विक्रेताओं के लिए नगर निगम द्वारा वेंडिंग जोन बनाने के बाद ही हापुड़ अड्डा चौराहा जाम मुक्त किया जा सकता है। इस मौके पर नगर नियोजक विजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed