{"_id":"5d9f9b1a8ebc3e93db11b45a","slug":"increase-smok-in-enviroment-modipuram-news-mrt4478454108","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन रात का पारा गिरा, स्मॉग का बढेगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन रात का पारा गिरा, स्मॉग का बढेगा असर
विज्ञापन
मेरठ-मोदीपुरम। मौसम में दिन प्रतिदिन बदलाव हो रहा है। रात और दिन के तापमान में गिरावट के बाद स्मॉग का असर बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम अभी शुष्क रहेगा और स्मॉग का असर बना रहेगा।
हरियाणा और पंजाब में जलाई जा रही पराली का असर एनसीआर और वेस्ट यूपी में भी दिखाई देने लगा है। दिन में अभी असर कम है, लेकिन रात में बढ़ने लगा है। मेरठ में पीएम 10 का लेवल इस समय 100 होना चाहिए, लेकिन यह 230 तक पहुंच गया है। वहीं पीएम 2.5 का लेवल 60 होना चाहिए, लेकिन यह भी 180 से ऊपर हो रहा है। शास्त्रीनगर में पीएम 10 का लेवल 230 और पीएम 2.5 का जेल चुंगी पर 206 रहा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड गया। अधिकतम आर्द्रता 75 और न्यूनतम 49 प्रतिशत दर्ज की गई। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि नमी होने के कारण मौसम बदल रहा है। अभी स्मॉग का असर ऐसे ही बना रहेगा।
पराली से बढ़ रहा वायु प्रदूषण
हरियाणा और पंजाब में जलाई जाने वाली पराली का असर एनसीआर और वेस्ट यूपी में साफ दिखाई देता है। मेरठ में भी मानकों से कई गुणा वायु प्रदूषण पहुंच जाता है। इसका असर दिखना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
एनजीटी और सीपीसीबी के हैं सख्त निर्देश
एनजीटी और सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने साफ निर्देश दिए हैं कि जो पराली जलाएगा उस पर जुर्माना होगा और एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसके बाद भी किसान नहीं मान रहे। लगातार पराली जलाने के कारण सामान्य रहने वाला मौसम भी असामान्य हो जाता है। मेरठ समेत आसपास के जिलों में इस बार मानसून के देर से विदा होने के कारण हरियाणा और पंजाब में धान की कटाई भी प्रभावित हुई है।
शहर में पॉल्यूशन का लेवल
शास्त्रीनगर चौराहा -- 230
जेल चुंगी चौराहा -- 180
कंकरखेड़ा -- 155
कमिश्नरी चौराहा -- 210
घंटाघर चौराहा -- 219