मेरठ में बड़े बिल्डर्स के यहां आयकर विभाग की छापेमारी के बाद गुरुवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने शहर के बड़े प्रकाशन अरिहंत प्रकाशन में छापेमारी की है। कई गाड़ियों में सवार होकर आयकर विभाग की टीम के अधिकारी यहां पहुंचे और कार्रवाई शुरू कराई। इस बिल्डिंग के गेट बाहर से बंद कर दिए गए हैं। किसी को भी अंदर जाने की परमिशन नहीं है। बाहर पुलिस फोर्स तैनात है।
Income Tax Raid: आयकर विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, देश के 5 बड़े प्रकाशनों में शुमार है अरिहंत पब्लिकेशन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Thu, 19 Dec 2024 02:28 PM IST
सार
मेरठ में आयकर विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। विश्वकर्मा ग्रुप पर छापेमारी के बाद टीम ने आज तड़के शहर के बड़े प्रकाशन अरिहंत पर छापा मारा है। टीम कई गाड़ियों में पहुंची और कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन