फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: भरी सर्दी में सैकड़ों लोगों के सिर मुंडवाए, जो बाल उगाने का कर रहे थे दावा, उनके खुद के सिर पर नहीं बाल

Thu, 19 Dec 2024 11:58 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 19 Dec 2024 11:58 AM IST
सार

मेरठ में लाइन लगवाकर गंजेपन के इलाज का दावा करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन्होंने कैंप लगाकर लिसाड़ीगेट में सैकड़ाें लोगों को गंजाकर कर दवा लगाकर व तेल देकर बाल उगाने का दावा किया। वहीं मुख्य आरोपी के खुद के सिर पर बाल नहीं हैं।

विज्ञापन
Meerut: three arrested for Claimed to grow hair by applying oil, are already bald themselves
आरोपी सलमान व उसके साथी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में लाइन लगवाकर गंजे लोगों के सिर पर दवा लगाकर बाल उगाने का दावा करने वाले तीन आरोपियों मूलरूप से बिजनौर का रहने वाला सलमान, इमरान और समीर निवासी दिल्ली को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिजनौर, दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड में लोगों को झांसे में लेकर दवाई बेचकर लाखों रुपये कमा चुके हैं।


 
Meerut: three arrested for Claimed to grow hair by applying oil, are already bald themselves
लाइन में खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

दवा लगवाने वाले कई लोगों को हो गई एलर्जी
पूछताछ के बाद पुलिस ने थाने से ही आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया है। खास बात यह है कि एक आरोपी खुद गंजा है। ऐसे में सवाल है कि जब वह खुद गंजा है तो दूसरों के बाल कैसे उगा सकता है। दवा लगवाने वाले कई लोगों को एलर्जी भी हो गई।

Meerut: three arrested for Claimed to grow hair by applying oil, are already bald themselves
शख्स बाल उगाने का दावा - फोटो : अमर उजाला

लिसाड़ी गेट में लगाया था कैंप, लगी थी लंबी लाइन
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया लिसाड़ी गेट समर काॅलोनी में कुछ दिन पहले कैंप लगाया था। जिसमें गंजे लोगों के बाल उगाने का दावा किया गया था। दवा लगवाने के लिए यहां लोगों की भीड़ लग गई थी और यातायात व्यवस्था भी बिगड़ गई थी। वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। आरोपियों ने यहां दवा लगवाने आए बड़ी संख्या मेें लोगों को पहले पूरी तरह गंजा होकर आने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: three arrested for Claimed to grow hair by applying oil, are already bald themselves
लाइन में खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

भरी सर्दी में पूरी तरह गंजे होकर आए लोग
इससे भीषण सर्दी में दवा लगवाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पूरी तरह गंजे होकर आए और दवा लगवाई। इससे कई लोगों के सिर पर एलर्जी भी हो गई थी। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम भी जांच कर रही थी।

विज्ञापन
Meerut: three arrested for Claimed to grow hair by applying oil, are already bald themselves
लाइन में खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

कई शहरों में कैंप लगा चुके आरोपी
आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने पुलिस को बताया कि वह कई शहरों में कैंप लगा चुके हैं। आरोपी लोगों से तीन सौ रुपये दवा के वसूलते हैं और बीस रुपये दवा लगाने के लेकर ठगी कर चुके हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को थाने से जमानत पर सशर्त छोड़ा है। एसपी सिटी ने बताया कि पीड़ित शादाब की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जल्द ही मुकदमे में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed