फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Incident of a couple jumping from the roof in Chaura Raghunathpur village, Noida Sector-24

Meerut News: नोएडा सेक्टर-24 स्थित चौड़ा रघुनाथपुर गांव में प्रेमी युगल के छत से कूदने की घटना

Mon, 04 May 2026 10:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Incident of a couple jumping from the roof in Chaura Raghunathpur village, Noida Sector-24
चार दिन पहले ही गांव से नौकरी पर गया था पुनीत
विज्ञापन

- गंगानगर के उल्देपुर का रहने वाला था पुनीत चौहान
- फोटो भी
संवाद न्यूज एजेंसी

गंगानगर। थाना गंगानगर क्षेत्र के उल्देपुर गांव निवासी पुनीत चौहान (25) चार दिन पहले ही नौकरी करने नोएडा गया था। सोमवार दोपहर में नोएडा पुलिस ने उल्देपुर ग्राम प्रधान मुकेश से संपर्क किया और घटना की जानकारी दी। उसके बाद ग्राम प्रधान द्वारा पुनीत के परिजनों को घटना के बारे में बताया गया। जानकारी पाकर सभी परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
पुनीत चौहान घर में पिता कृष्ण चौहान के साथ कुछ समय पहले तक खेती में हाथ बंटाता था। जानकारी के अनुसार करीब 15 दिन पहले पुनीत ने परिजनों से नौकरी करने की बात कही। वह नोएडा स्थित कंपनियों नौकरी देखने भी गया। एक सप्ताह में वह वापस आ गया और नौकरी मिलने की बात कही। चार दिन पहले वह घर से नौकरी पर जाने के बात कहकर चला गया। उल्देपुर ग्राम प्रधान मुकेश के मुताबिक, सोमवार दोपहर में नोएडा पुलिस का कॉल आया और उन्होंने बताया कि नोएडा सेक्टर 24 के चौडा रघुनाथपुर गांव में पुनीत ने एक लड़की के साथ तीन मंजिला मकान की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। उसके बाद ग्राम प्रधान ने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी गई। सूचना पर सभी परिजन नोएडा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


तीन भाईयों में सबसे छोटा था पुनीत
उल्देपुर निवासी कृष्ण चौहान किसान हैं। उनकी पत्नी सुनीता हैं। दो शादीशुदा बेटे सुमित और विनीत प्राइवेट नौकरी करते हैं। वहीं, सबसे छोटा 25 वर्षीय पुनीत ने इंटर किया हुआ है। कुछ समय पहले तक पिता के साथ खेती करता था। कुछ दिन पहले उसने नौकरी करने की बात कही और तलाश करने नोएडा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
घटना की जानकारी जब परिजनों को दी गई तो उन्हें आत्महत्या की घटना पर विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अनजान नोएडा जैसे शहर में उसे इतना आसानी से रहने के लिए कमरा और नौकरी कैसे मिल गई। परिजनों का आरोप है कि उसकी योजनाबद्ध तरीके से हत्या की गई है।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article