फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inauguration of the Shri Ram Charitra Exhibition Festival with a flag procession.

Meerut News: ध्वजयात्रा के साथ श्रीराम चरित्र प्रदर्शन उत्सव का शुभारंभ

Fri, 25 Sep 2026 09:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of the Shri Ram Charitra Exhibition Festival with a flag procession.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर में शुक्रवार को श्रीराम चरित्र प्रदर्शन उत्सव का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। उत्सव के प्रथम दिन श्रीराम तलेया मंदिर में विधि-विधान से पूजन के बाद ध्वज यात्रा निकाली गई। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा श्रीरामलीला मैदान पहुंची, जहां विधि-विधान से ध्वजारोहण किया गया।

शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे श्रीराम तलेया मंदिर में पूजन हुआ। इसके बाद ध्वज यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से निकली। यात्रा देवीगंज, चौक बाजार, भाटवाड़ा, बुद्ध बाजार, देवी मंदिर और बिनौली रोड होते हुए गंज बाजार पहुंची। यहां से यात्रा श्रीरामलीला मैदान पहुंची। श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया। रामलीला मैदान में पहुंचने के बाद विधि-विधान के साथ उत्सव का ध्वजारोहण किया गया। आयोजकों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीराम चरित्र प्रदर्शन उत्सव की शुरुआत परंपरागत तरीके से की गई है। आने वाले दिनों में रामलीला मैदान में भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र और रामायण से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। ध्वजारोहण कार्यक्रम में शरद त्यागी, मलखान सैनी, प्रदीप मित्तल, मूलचंद सैनी, वीरेंद्र सैनी एडवोकेट, सुशील कुमार, अजय त्यागी, मदन बंसल, अभिषेक, अनिल, मुनेश पंडित, महेंद्र सैनी, अरुण चोपड़ा, प्रदीप बुद्धिराजा, रक्षित गर्ग, हिमांशु, मोहित, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed