फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   inaugration ofe 24 kundiye yagya

24 कुंडीय महायज्ञ का शुभारंभ

Wed, 06 Nov 2019 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
inaugration ofe 24 kundiye yagya
खंद्रावली में शांतिकुंज परिवार की ओर से होने वाले यज्ञ से पूर्व के आयोजन में शामिल श्रद्धालु। - फोटो : ? ? ?
खरखौदा। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गांव खंदावली में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, विशाल दीप यज्ञ एवं ध्यान योग शिविर का आयोजन किया जाना है। इसका शुभारंभ मंगलवार को गांव की सैकड़ों महिलाओं एवं बच्चों ने कलश यात्रा निकालकर किया।
विज्ञापन

प्रदूषित वातावरण के चलते ही मानसिक प्रदूषण भी बढ़ा है। इस वातावरण को सही करने के लिए गायत्री यज्ञ सक्षम है। विश्व शांति के लिए व्यक्ति निर्माण, समाज निर्माण और विश्व स्तर पर वातावरण को परिष्कृत करने हेतु 24 कुंडीय विशाल गायत्री महायज्ञ किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 5 से 9 अक्तूबर तक चलेगा। हरिद्वार से आई प्रज्ञा मंडल की टोली के अनुसार 24 कुंडीय यज्ञ का मुख्य उद्देश्य मनुष्य में देवताओं का उदय करके धरती पर स्वर्ग लाना है। मनुष्य के मन से दुष्प्रवृत्ति को निकालना तथा अच्छी प्रवृत्ति को लाना है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को गांव में कलश यात्रा निकालकर किया गया। इसमें गांव धनोटा, बिजौली, कैली, पांची, धनतला, चंदपुरा, खानपुर, चांदसारा एवं कौल समेत कई गांवों की सैकड़ों, महिलाओं एवं बच्चों ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा पूरे गांव में निकाली गई। इसके बाद यज्ञ स्थल पर ही यात्रा संपन्न हुई। मुख्य रूप से इस कार्यक्रम के आयोजक अनिल त्यागी, संजय त्यागी, अशोक त्यागी, ज्ञानेंद्र त्यागी, बसंत त्यागी, निर्दोष त्यागी, रूपेश त्यागी, विनोद त्यागी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

गांव खंद्रावली में कलश यात्रा में शामिल महिलाएं व बच्चे।

गांव खंद्रावली में कलश यात्रा में शामिल महिलाएं व बच्चे।- फोटो : KITHOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed