फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   in your pocket whole city information

आपकी जेब में मेरठ शहर की पूरी जानकारी  

Fri, 02 Jun 2017 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 02 Jun 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
in your pocket whole city information
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

अमर उजाला मेरठ की खबरें अब माई सिटी ऐप पर भी उपलब्ध होंगी। इसके माध्यम से आपको शहर की हर खबर तुरंत मिल सकेगी। साथ ही हर छोटी-बड़ी घटना के वीडियो भी आप इस ऐप पर देख सकते हैं। 

विज्ञापन


 पुलिस कंट्रोल रूम से लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के मोबाइल नंबर इस ऐप में हैं। इसके अलावा इमरजेंसी में सबसे पास अस्पताल कहां हैं, यह जानकारी ऐप से ले सकते हैं। रूट चार्ट भी मौजूद है। आपके शहर में कौन सी फिल्म कहां लगी है और उसका शो टाइम क्या है, यह बात आप इस एप से जान सकते हैं। फिल्म का रिव्यू भी यहां उपलब्ध होगा। फिल्म के साथ शहर में शाम को कौन सी सांस्कृतिक गतिविधि होनी है, यह भी आप जान सकेंगे। शहर के प्लंबर से लेकर इलेक्ट्रिशियन तक और किराना स्टोर से लेकर मैकेनिक तक के नंबर यहां उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन


इमरजेंसी में शहर के थानों और एंबुलेंस के नंबर भी एप से जान सकेंगे। शहर के बस और रेलवे स्टेशनों की लोकेशन और नंबरों के साथ टैक्सी ऑपरेटर के नंबर भी आप यहां देख सकते हैं। ऐप के माध्यम से शहर के बाजारों के बारे में जान सकते हैं। बाजार में इस समय कौन सी डील और डिस्काउंट मिल रहे हैं, इस बात की भी जानकारी मिलेगी। आप शहर में घूमने के स्थान, मंदिर, होटल्स, रेस्टोरेंट, बार, पब्स, कैफे और जिम के बारे में विस्तार से जानकारी पा सकते हैं। यानी अमर उजाला के माई सिटी ऐप में आपको शहर की हर वह जानकारी मिलेगी, जो आपके लिए जरूरी है। इसमें मेरठ के अलावा बनारस, आगरा, शिमला, कानपुर, लखनऊ, देहरादून और चंडीगढ़ का ई पेपर भी देख सकते हैं। ऐप के माध्यम से आप न सिर्फ अपने शहर की ताजा खबरें पा सकते हैं बल्कि आप खुद भी यहां खबरें भेज सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे डाउनलोड करें एप
एंड्रायड यूजर इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर mycity टाइप करें। दूसरे नंबर पर अमर उजाला माई सिटी एप आएगा। इसे डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं एप्पल यूजर एप स्टोर में जाकर इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं।
- डाउनलोड करें अमर उजाला का माई सिटी ऐप 
- खबरों के साथ मिलेंगी जरूरत की सभी जानकारियां 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed