{"_id":"67f9844e26244cd08e06cd46","slug":"in-the-upper-primary-school-shiksha-mitra-is-dancing-and-the-children-are-sweeping-meerut-news-c-72-1-mct1004-131626-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: उच्च प्राथमिक विद्यालय में डांस कर रही शिक्षामित्र, बच्चे लगा रहे झाड़ू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: उच्च प्राथमिक विद्यालय में डांस कर रही शिक्षामित्र, बच्चे लगा रहे झाड़ू
विज्ञापन
स्कूल की विडिओ की कटिंग
मेरठ। उच्च प्राथमिक विद्यालय कृष्णपुरी शिक्षकों की राजनीति का अखाड़ा बन गया है। कक्षा में सोती हुई महिला शिक्षक का वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को इस विद्यालय के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वीडियो में शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं से स्कूल में झाड़ू और दरें धुलवाए जा रहे हैं। दूसरी वीडियो में एक शिक्षा मित्र ट्रेनिंग के लिए आई लड़कियों के साथ डांस कर रही है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस मामले में जांच बैठा दी है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय कृष्णपुरी नगर क्षेत्र में शिक्षकों की आपसी खींचतान में आए दिन वीडियो वायरल हो रही हैं। पहले बच्चों को पढ़ाते समय महिला शिक्षक के सोने की वीडियो वायरल हुई थी। इस वीडियो को विरोधी खेमे द्वारा बनाकर प्रसारित करना बताया जा रहा है। इसके जवाब में दूसरे गुट ने भी शुक्रवार को कई वीडियो वायरल कर दिए। इन वीडियो में महिला और पुरुष शिक्षकों द्वारा छत पर छात्रों से पानी के पाइप द्वारा स्कूल के दरें धुलवाए जा रहे हैं। नीचे छात्राओं से झाड़ू लगवाई जा रही है।
अन्य वायरल वीडियो में एक महिला कई लड़कियों के साथ फिल्मी गानों पर डांस कर रही है। विद्यालय की लाइब्रेरी में ट्रेनिंग के लिए आए प्रशिक्षुओं के साथ साड़ी पहने नृत्य करती महिला शिक्षामित्र बताई जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र जयप्रकाश सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।