{"_id":"68ab55bc93028fa49300f2e1","slug":"in-the-under-19-category-the-team-of-balram-bajbhushan-saraswati-shishu-mandir-became-the-winner-meerut-news-c-228-1-mwn1001-103586-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश महोत्सव... आज विराजेंगे बप्पा, रहेगी कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश महोत्सव... आज विराजेंगे बप्पा, रहेगी कार्यक्रमों की धूम
Sun, 24 Aug 2025 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
रामलीला मैदान में गणेश चतुर्थी महोत्सव के लिए भूमि पूजन करते आयोजक स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। भारतीय पांडव सेना के तत्वाधान में कस्बे के रामलीला मैदान में श्री गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरु हो गई है। पंडाल सजाने शुरु कर दिया। रविवार को भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। सोमवार को विधि-विधान से गणपति बप्पा की स्थापना की जाएगी।
भारतीय पांडव सेना के निदेशक एवं कार्यक्रम आयोजन रणधीर नाथ उपाध्याय ने बताया कि गणेश चतुर्थी महोत्सव कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिसके लिए भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। सोमवार को कस्बे में कलश यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम से पूर्व ही पंडाल को भव्य रूप से सजाया गया है। सोमवार को रामलीला मैदान में बनाए गए पंडाल में गणपति बप्पा विराजमान होंगे। मंगलवार को विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
रामलीला मैदान में श्री गणेश मंडल द्वारा पंडाल सजाया जाएगा। पंडाल में गणपति बप्पा को विभिन्न प्रकार के भोग लगाए जाएंगे। रोजाना सुबह और शाम आठ बजे आरती के बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण किया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में अध्यक्ष ओमबीर भड़ाना, गजेंद्र नागर, नीरू रहजा, अनिता उपाध्याय, दीपक कश्यप, नीरज गुप्ता, बिना तोमर, अनुज शर्मा, विष्णु काश्यप, अंकित आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम आयोजन रणधीर नाथ उपाध्याय ने बताया कि बताया कि इस बार गणपति महोत्सव में भगवान गणेश की पांच फीट की प्रतिमा लाई जाएगी। पांच सितंबर तक लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र
कस्बे के रामलीला मैदान में श्री गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मंगलवार से शुरू होकर यह कार्यक्रम पांच सितंबर तक चलेगा जिसमें हर रोज विभिन्न प्रकार की झांकियां श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगी। भोले शंकर, पार्वती माता, राधा-कृष्ण, काली माता सहित अन्य कई आकर्षक झांकियां होंगी।