{"_id":"58e614a94f1c1b084a5b4ed2","slug":"in-the-rs-250-crore-scandal-involves-the-driver-s-wife-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"250 करोड़ के घोटाले में ड्राइवर की बीवी, सपा नेत्री के घर पर पड़ा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
250 करोड़ के घोटाले में ड्राइवर की बीवी, सपा नेत्री के घर पर पड़ा छापा
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Fri, 07 Apr 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
250 करोड़ के घोटाले में ड्राइवर की बीवी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में रोहटा रोड स्थित गगन एंकलेव में सपा नेत्री के घर पर दिल्ली की डीआरआई (डायरेक्टर रिवेन्यू इंटेलीजेंस) ने छापा मारा। आरोप है कि सपा नेत्री की बेटी के नाम से दिल्ली में संस्था बनी हुई है। जिसमें करीब 250 करोड़ रुपये का घोटाला होना बताया। इसका मुकदमा भी दिल्ली में दर्ज बताया गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर टीपी नगर सचिन मलिक के मुताबिक गगन एंकलेव में सपा नेत्री अनुराधा सिंह परिवार के साथ रहती है। अनुराधा का पति दुष्यंत नगर निगम में ड्राइवर है। अनुराधा की बेटी भारती के नाम से दिल्ली में संस्था बनी थी। जिसमें करीब 250 करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप है। एक व्यापारी ने दिल्ली में भारती संस्था के खिलाफ केस दर्ज कराया था। डीआरआई के एसपी वीएस पांडेय और इंस्पेक्टर प्रमोद यादव के नेतृत्व में सपा नेत्री के घर पर छापा मारा गया। करीब तीन घंटे डीआरआई के अधिकारियों ने जांच पड़ताल की। इसकी जानकारी पर टीपी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने जानकारी ली तो डीआरआई के अधिकारियों ने कहा कि यह गोपनीय जांच होती है। सपा नेत्री के परिवार के लोगों से पूछताछ करने के बाद टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन
बयान देने नहीं गए, इसलिए मारा छापा
धोखाधड़ी के मामले में अनुराधा और उनके परिवार को बयान देने के लिए डीआरआई ने बुलाया था। इसके बावजूद वे नहीं पहुंची थी। बयान देने के लिए उन्हें इसी महीने में दिल्ली बुलाए जाने की बात भी सामने आई है। तीन घंटे की कार्रवाई के बाद टीम वापस लौटी। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। हालांकि दुष्यंत और अनुराधा छापामारी की बात से इंकार करती रही। बताया कि टीम गलती से उनके घर आ गई थी।
विज्ञापन