{"_id":"590c27654f1c1b810d4434b2","slug":"in-the-development-work-the-meerut-division-has-got-marie-baji-found-first-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में मेरठ मंडल अव्वल, पहले नंबर पर बुलंदशहर जनपद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में मेरठ मंडल अव्वल, पहले नंबर पर बुलंदशहर जनपद
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Fri, 05 May 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
विकास कार्यों में मेरठ मंडल अव्वल
वित्तीय वर्ष 2016-17 में कराये गये विकास कार्यों की शासन स्तर पर की गई समीक्षा में मेरठ मंडल को पहला स्थान मिला है। बुलंदशहर जिले ने मंडल में पहला स्थान प्राप्त किया है। मंडलायुक्त डा. प्रभात कुमार ने सभी अधिकारियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि इस तरह से काम करें कि यह ग्राफ नीचे नहीं आए। मंडल में मेरठ पांचवें स्थान पर आया है। कमिश्नर ने कहा कि मंडल के सभी जिले विकास कार्यों में खुद को ऊपर लाने के प्रयास करें।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि शासन के निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करें। उन्होंने विकास कार्यों की सतत निगरानी व निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। प्रदेश सरकार द्वारा जनपद मेरठ व मंडल के वासियों को बेहतर सुख संसाधन उपलब्ध कराने के तहत स्मार्ट सिटी, मेट्रो, आरआरटीएस, ईस्टर्न पैरीफेरल कॉरिडोर, मेरठ-बुलंदशहर हाइवे, आईटी पार्क, कूड़ा निस्तारण प्लांट के माध्यम से कूड़े से बिजली उत्पादन आदि प्रोजेक्ट पर कार्य किये जा रहे हैं। 15 जून तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने तथा 2019 तक प्रत्येक घर में बिजली पहुंचाने व बेहतर कानून व्यवस्था आदि पर निर्णय लिए जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी मंडल नंबर एक पर रहे, ऐसा प्रयास करें।
विज्ञापन