Meerut News: खुदकुशी मामले में पीड़ित परिवार ने दी गांव छोड़ने की चेतावनी
मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अस्सा के ग्रामीण मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे।
विस्तार
मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अस्सा के ग्रामीण मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। गांव के अशोक कुमार ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 25 अप्रैल को गांव के ही दबंगों ने उसके भाई की पिटाई कर दी थी। इसके बाद अपमानित महसूस करते हुए रात में ही उसने खुदकुशी कर ली थी।
यह भी पढ़ें: Baghpat News: चुनावी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, एक की मौत, तीन घायल
इससे पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा था। इसमें अपनी मौत के लिए गांव के चार दबंगों को जिम्मेदार ठहराया था। आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस ने अब तक किसी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
दबंग आरोपी पीड़ितों को धमकियां दे रहे हैं। अशोक का कहना है कि वह इस मामले में कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुका, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने परिवार सहित गांव से छोड़ने की बात कही है।